ETV Bharat / city

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी बौखलाई, 2024 में देश के प्रधानमंत्री होंगे राहुल गांधीः राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनायेगी और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे (Rahul Gandhi will be Prime Minister in 2024). उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी बौखला गई है.

author img

By

Published : Oct 7, 2022, 8:32 PM IST

Rahul Gandhi will be Prime Minister
2024 में देश के प्रधानमंत्री होंगे राहुल गांधी

धनबादः झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शुक्रवार को देवघर जाने के दौरान धनबाद पहुंचे. धनबाद के बरवाअड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे (Rahul Gandhi will be Prime Minister in 2024).

यह भी पढ़ेंः भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा: राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने दुमका की घटना का निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से शर्मिंदगी महसूस होती है. उन्होंने कहा कि पिछली घटना हुई थी तो 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार किया गया था. अब स्पीडी ट्रायल के जरिए शीघ्र सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में भी आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया गया है. झारखंड सरकार इस मामले में बेहद संजीदा है. कोशिश यही होनी चाहिए कि इस तरह की घटनाएं समाज में नहीं हो.

क्या कहते हैं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकली है. इस भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी की नींद उड़ हुई है और बौखला कर विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि धनबाद के जिलाध्यक्ष को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड से सौ से अधिक कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है. इसके साथ ही खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा ने जिस स्थान से देश की आजादी के लिए ऊलगुलान किया था. उसी जगह से झारखंड कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.