ETV Bharat / city

देवघर: भगवान शिव के दरबार पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सूबे की खुशहाली की मांगी दुआ

73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की. 15 अगस्त के अवसर पर महामहिम राज्यपाल उपराजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी. इसके लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एक दिन पहले ही दुमका पहुंच गई हैं.

author img

By

Published : Aug 14, 2019, 11:31 AM IST

बाबाधाम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा अर्चना

देवघर: 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची से दुमका के लिए रवाना हुई राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की. तय कार्यक्रम के मुताबिक वो रेल मार्ग से देवघर स्टेशन पहुंची. पूजा करने के साथ ही उन्होंने राज्य की खुशहाली की कामना की.

वीडियो में देखें पूरी खबर

यहां परिसदन में थोड़ी देर ठहरने के बाद राज्यपाल ने 8 बजकर 15 मिनट पर बाबा मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलार्पण किया. बाबा मंदिर के पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोले का अर्घा सिस्टम के तहत पूजा अर्चना की गई.

पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बेहद ही खुश नजर आईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि, भोलेनाथ से उन्होंने राज्य की जनता के लिए खुशहाली, सुख, समृद्धि के अलावा भरपूर बारिश की कामना की है. इसके बाद महामहिम सीधे बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गईं. गौरतलब है कि 15 अगस्त के अवसर पर महामहिम राज्यपाल उपराजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी. इसके लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एक दिन पहले ही दुमका पहुंच गई हैं.

Intro:देवघर से दुमका के लिए रवाना हुई महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, भोलेनाथ से की सूबे में सुख,शांति और खुशहाली की कामना।

Body:एंकर देवघर 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची से दुमका के लिए रवाना हुई राज्य की महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की। तय कार्यक्रम के मुताबिक महामहिम सुबह 5 बजकर 44 पर रेल मार्ग द्वारा देवघर स्टेशन पहुंची जहां, परिसदन में थोड़ी देर विश्राम के बाद महामहिम 8 बजकर 15 मिनट पर बाबामन्दिर में भोलेनाथ पर जलार्पण किया। जहाँ बाबा मंदिर के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोले का अर्घा सिस्टम के माध्यम से पूजा अर्चना किये। पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल महोदया काफी प्रसन्न नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भोलेनाथ से उन्होनें राज्य की जनता के लिए खुशहाली, सुख, समृद्धि के अलावा भरपूर बारिश की कामना की। इसके बाद महामहिम सीधे बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गईं।

Conclusion:बहरहाल,आपको बता दें कि, 15 अगस्त के अवसर पर महामहिम राज्यपाल उपराजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी। जिसके लिए राज्यपाल महोदया एक दिन पहले ही दुमका पहुंच गई हैं।

बाइट द्रोपती मुर्मू,राज्यपाल झारखंड।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.