ETV Bharat / briefs

रांची लोकसभा क्षेत्र के 'सेठ' बने संजय, सुबोधकांत सहाय को 2,88,899 वोटों से हराया

रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी के संजय सेठ जीते. उन्होंने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को हराया

author img

By

Published : May 23, 2019, 3:38 PM IST

Updated : May 23, 2019, 5:10 PM IST

फाइल फोटो

रांची/हैदराबादः राजधानी रांची लोकसभा सीट पर नए उम्मीदवार को उतारना बीजेपी के लिए सही साबित हुआ. बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने इस सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय को 2 लाख 88 हजार 899 वोटों से हराया.

60 वर्षीय संजय सेठ बीजेपी के तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं. संगठन स्तर पर वो काफी सक्रिय रहते हैं. वो कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं. उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से ही लॉ की भी पढ़ाई की है. संजय सेठ जेपी आंदोलन के नेता हैं. वो 1999 में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने. 2014 लोकसभा चुनाव में नमो कैंपेन में उनकी अहम भूमिका थी. जून 2016 में उन्हें झारखंड खादी बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया. 2019 चुनाव में पार्टी ने उन्हें रांची संसदीय सीट प्रत्याशी बनाया है.

रांची संसदीय सीट
राज्य की राजधानी होने के नाते यह सीट अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. रांची संसदीय सीट में दो जिले रांची और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इसमें कुल 6 विधानसभा क्षेत्र रांची, कांके, हटिया, खिजरी, सिल्ली, ईचागढ़ आते हैं.

अब तक के सांसद

  • 1951 अब्दुल इब्राहीम कांग्रेस
  • 1957 मीनू मसानी निर्दलीय
  • 1962 पीके घोष कांग्रेस
  • 1967 पीके घोष कांग्रेस
  • 1971 पीके घोष कांग्रेस
  • 1977 रवींद्र वर्मा बीएलडी
  • 1980 शिव प्रसाद साहू काग्रेस
  • 1984 शिव प्रसाद साहू काग्रेस
  • 1989 सुबोधकांत सहाय जनता दल
  • 1991 रामटहल चौधरी बीजेपी
  • 1996 रामटहल चौधरी बीजेपी
  • 1999 रामटहल चौधरी बीजेपी
  • 2004 सुबोधकांत सहाय कांग्रेस
  • 2009 सुबोधकांत सहाय कांग्रेस
  • 2014 रामटहल चौधरी बीजेपी

2019 का रण
2019 के चुनाव में रांची संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ. यहां से बीजेपी ने इसबार संजय सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं कांग्रेस ने एकबार फिर सुबोधकांत सहाय पर भरोसा जताया था और मौजूदा सांसद रामटहल चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे.

Intro:Body:

Sanjay Seth won Ranchi Lok Sabha seat

Conclusion:
Last Updated : May 23, 2019, 5:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.