ETV Bharat / bharat

15 सितंबर : भारत में राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की हुई थी शुरुआत

author img

By

Published : Sep 15, 2020, 6:55 AM IST

भारत में आज ही के दिन 1959 में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई थी और राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की स्थापना की गई थी. पढ़िए, देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर को दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं...

history-of-15-september
15 सितंबर का इतिहास

नई दिल्ली : भारत में 1959 में 15 सितंबर को सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई. छोटे से पर्दे पर चलती बोलती तस्वीरें दिखाने वाला बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था. जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग दूर-दूर से उसे देखने आते थे. छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे.

दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था. नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई. 1972 में यह सेवा मुंबई और अमृतसर तक विस्तारित की गई, जो आज देश के दूरदराज के गांवों तक उपलब्ध है. राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत 1982 में हुई. इसी वर्ष दूरदर्शन का स्वरूप रंगीन हो गया. इससे पहले यह श्वेत-श्याम ही हुआ करता था.

देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर को दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:

1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मॉस्को के क्रैमलिन पहुंची.

1860 : प्रख्यात इंजीनियर भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया का जन्म.

1876 : भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म.

1909 : तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई का जन्म.

1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म.

1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत 'आईएनएस दिल्ली' मुंबई के बंदरगाह पर पहुंचा.

1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत.

1971 : पर्यावरण के लिए कार्य करने वाली एनजीओ ग्रीन पीस की स्थापना.

1978 : अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई़एफए शील्ड जीती.

1981 : वानूआतू संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना.

1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पद संभालने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या.

2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी.

2008 : क्रॉम्पटन ग्रीव्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.