ETV Bharat / bharat

केरल में भूस्खलन से अब तक 42 की मौत, 24 अभी भी लापता

author img

By

Published : Aug 9, 2020, 7:11 AM IST

Updated : Aug 9, 2020, 7:47 PM IST

flood in various state
देश में बाढ़

19:23 August 09

केरल बाढ़ : पानी में डूबे युवक का शव बरामद

मृतक जस्टिन का पहचान पत्र
मृतक जस्टिन का पहचान पत्र

केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद हुई भू-स्खलन की घटना में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को 16 और शव निकाले गए. पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 24 लोग अभी भी लापता हैं. 

वहीं, कोट्टयम में बाढ़ के पानी में लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है. मृतक की पहचान जस्टिन के रूप में हुई है. बीती रात करीब एक बजे युवक बाढ़ के बहाव के साथ बह गया था. उसका शव कार के अंदर मिला है. 

14:09 August 09

पंबा बांध के 6 शटर 60 सेमी खोले जाएंगे

flood
पंबा बांध के 6 शटर 60 सेमी खोले जाएंगे

केरल पठानमथिट्टा जिला कलेक्टर पीबी नोह ने जानकारी दी कि पंबा बांध के 6 शटर 60 सेमी प्रत्येक खोले जाएंगे जिससे 82 क्यूबिक फीट पानी बहेगा. पम्बा नदी में 40 सेमी जल स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 

13:10 August 09

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति, रेड अलर्ट जारी

नेत्रवती नदी के जलस्तर बढ़ा

दक्षिण कन्नड़ के तालुक और बंटवाल में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है. नेत्रवती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. 

12:58 August 09

केरल के नेहरू स्टेडियम में जलभराव

नेहरू स्टेडियम में जलभराव

केरल में मूसलाधार बारिश के कारण कोट्टायम नेहरू स्टेडियम में जलभराव हो गया है.

11:49 August 09

केरल में रेड, ऑरेंज, यैलो अलर्ट जारी

Red, Orange, Yellow alert issued
रेड, ऑरेंज, यैलो अलर्ट जारी

आईएमडी ने केरल के विभिन्न जिलों में  रेड, ऑरेंज, यैलो अलर्ट जारी किए है.

रेड अलर्ट- अलापुझा, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड

ऑरेंज अलर्ट- कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़.

यैलोअलर्ट- तिरुवनंतपुरम.

11:28 August 09

केरल में भूस्खलन से अब तक 28 की मौत

केरल में भूस्खलन

केरल के राजामला, इडुक्की में हुई भूस्खलन की घटना में 28 लोगों की हो गई है. अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है. बता दें  केरल के इडुक्की जिले के राजमाला क्षेत्र में भूस्खलन में 28 लोगों की मौत हो गई हैं. 12 लोगों को बचाया गया है. जिन्हें मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं.केरल के सीएम पिनारयी विजयन की ओर से इडुक्की के राजमाला में भूस्खलन पीड़ितों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तैनात किया गया था और साथ ही पुलिस,अग्नि,वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया था. 

10:39 August 09

केरल में मूसलाधार बारिश, दो मकान ढहे

दो मकान ढहे
दो मकान ढहे

केरल में शनिवार रात को वायनाड के सुगंधगिरी में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए. एक अधिकारी का कहना है घटना से पहले ही यहां रहने वाले सभी आदिवासी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है.

09:54 August 09

केरल में मूसलाधार बारिश के कारण अलुवा स्थित शिव मंदिर पानी में डूब गया

केरल में जलभराव

07:43 August 09

केरल के त्रिशूर में मन्नुथी बाईपास पर जलभराव हो गया, मौसम विभाग ने त्रिशूर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया

केरल के त्रिशूर में जलभराव
केरल में जलभराव

07:38 August 09

असम में बाढ़, 10 जिलों में 84,000 लोग प्रभावित

असम में बाढ़
असम में बाढ़

असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. दस जिलों में अब भी करीब 84,100 लोग इससे प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि अभी, 177 गांव और 15,964 हेक्टेयर भूमि जलमग्न है. बुधवार को 15 जिलों के 270 गांवों में 1.43 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे. असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 136 लोगों की मौत हो गई. बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 110 लोगों की मौत हो गई. वहीं 26 लोग भूस्खलन में मारे गए.

07:32 August 09

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति, भूस्खलन से कई हिस्से प्रभावित

कर्नाटक में बाढ़
कर्नाटक में बाढ़

कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कर्नाटक के मलनाड, तटीय और उत्तर आंतरिक क्षेत्रों में कई स्थान मूसलाधार बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

07:27 August 09

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 672 गांव बाढ़ से प्रभावित

672 villages affected by floods in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में 672 गांव बाढ़ से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 672 गांव इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं और कई नदियां खतरे का निशान पार कर गई हैं. उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को कहा वर्तमान में प्रदेश के 18 जनपद अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर तथा सीतापुर के 672 गांवों बाढ़ से प्रभावित हैं.

पलिया कला—लखीमपुरखीरी में शारदा नदी, तुर्तीपार—बलिया में सरयू नदी, एल्गिनब्रिज—बाराबंकी और अयोध्या में सरयू—घाघरा तथा बर्डघाट—गोरखपुर में राप्ती नदियां अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं.

06:25 August 09

देश के कई राज्यों में बाढ़ लाइव

बिहार के 70 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित,

बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. जिसमें अब तक कुल 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और राज्य में 70 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल से निकलकर उत्तरी जिलों से होकर बहने वाली नदियों के किनारे के क्षेत्रों का एक और सर्वेक्षण किया. दरभंगा में बाढ़ संबंधी हादसों में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है. दरभंगा जिला इस मौसम में बाढ़-बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है और जिले के 19 लाख लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दरभंगा में अब तक बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिमी चंपारण में चार, सारन और सीवान में दो-दो लोगों की जान गई है.

कल से अब तक बाढ़ से प्रभावित लोगों में दो लाख लोगों की बढ़ोत्तरी हुई है और अब राज्य में कुल 71.16 लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं. बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1420 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को भोजन मिला है.

अब तक विभाग ने 16 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है.

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया. मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले दरभंगा का दौरा किया था. उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा शहर में जगह-जगह बाढ़ से निपटने के उपायों का जायजा लिया.

राज्य के 16 जिलों-- सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से बाहर निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 ने 17 राहत शिविरों में शरण ले रखी है.

दरभंगा जिले में सबसे अधिक अधिक 15 प्रखंडों की 199 पंचायतों की 18,61,960 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है.हवाई सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार भी थे.

Last Updated : Aug 9, 2020, 7:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.