ETV Bharat / state

Karnataka Election Results: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर ऊना में पूर्व विधायक संग कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, लोगों में बांटी मिठाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ऊना में पूर्व विधायक ने जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. इसके साथ ही गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी. कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं में जश्न का माहौल है. पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले देश भर में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है.

author img

By

Published : May 13, 2023, 5:04 PM IST

Ex MLA celebrates Congress victory in Una
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर ऊना में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

ऊना: कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस की जीत को लेकर ऊना जिला मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न जमकर मनाया. कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार किया है. इस मौके पर ऊना सदर से पूर्व विधायक रहे सतपाल रायजादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे.

पूरे देश में घूमेगा कांग्रेस का विजय रथ: बता दें हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने पहली बार देश के किसी अन्य राज्य में जीत दर्ज की है कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ कांग्रेस का विजय रथ पूरे देश में घूमेगा और वर्ष 2024 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता पर काबिज होगी. कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समीप कोटला कलां स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर जश्न मनाया. इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे. पार्टी की जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए. जबकि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई भी दी.

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस का विजय अभियान शुरू हुआ है. वर्ष 2022 में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. इसके बाद अब कर्नाटक में पार्टी ने परचम लहराकर देशभर में चलने वाली लहर का संकेत दे दिया है. :- सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि कर्नाटक के बाद अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी जोरदार जीत दर्ज करेगी और 2024 के आम चुनाव में देश भर में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करते हुए केंद्र में मजबूत सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि देशभर में जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है यही कारण है कि अब धीरे-धीरे भाजपा की हर राज्य में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले हिमाचल के CM सुक्खू, यह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.