ETV Bharat / state

अनुराग ठाकुर ने तेज किया प्रचार अभियान, कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर पर दिया ये बयान - हमीरपुर सीट

अनुराग ने कांग्रेस द्वारा रामलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अनुराग ने कहा कि चुनाव, चुनाव होता है और हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं. अनुराग ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं, बल्कि कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया है.

चुनाव प्रचार में अनुराग ठाकुर
author img

By

Published : Apr 7, 2019, 4:42 PM IST

ऊनाः हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. बता दें कि कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान ही किया है जबकि भाजपा पिछले लंबे समय से चुनाव मैदान में प्रचार के लिए डटी हुई है. अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को हरोली, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं व पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. गगरेट में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में अनुराग ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे.

anurag thakur
चुनाव प्रचार में अनुराग ठाकुर

अनुराग ने कांग्रेस द्वारा रामलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अनुराग ने कहा कि चुनाव, चुनाव होता है और हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं. इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं, बल्कि कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया है.

जानकारी देते भाजपा प्रत्याशी, अनुराग ठाकुर

वहीं, अनुराग ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए ही बयानबाजी करते है. ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के मामले पर अनुराग ने सरकार और संगठन द्वारा पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही कोई निर्णय लेने की बात कही. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से राजद्रोह का कानून खत्म करने की बात करती है और फौजियों की सुविधा वापिस लेने की बात करती है. इससे कांग्रेस की मंशा फौज को कमजोर करने और राजद्रोहियों को मजबूत करने की लगती है.

ऊना
 प्रचार में जुटे भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, ऊना के हरोली, गगरेट और चिंतपूर्णी में किया चुनाव प्रचार।

 हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दे दी है। 
कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी का एलान ही किया है जबकि भाजपा पिछले लंबे समय से चुनाव मैदान में प्रचार के लिए डटी हुई है। अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज हरोली, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  गगरेट में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में अनुराग ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार इस्तेकबाल किया। इस दौरान गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने कांग्रेस द्वारा राम लाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ने कहा कि चुनाव चुनाव होता है और हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। अनुराग ने कहा इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं, बल्कि कांग्रेस है। कांग्रेस इस देश को दीमक की तरह खा गई। भाजपा ने देश को बड़ी मुशिकल से देश को बचाया है और अब देश को आगे ले जाना है। 

बाइट -- अनुराग ठाकुर (भाजपा प्रत्याशी, हमीरपुर)
                ANURAG GAGRET 3

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से राजद्रोह का कानून खत्म करने की बात करती है फौजियों की सुविधा वापिस लेने की बात करती है। इससे कांग्रेस की मंशा फौज को कमजोर करने और राजद्रोहियों को मजबूत करने की लगती है। 

बाइट -- अनुराग ठाकुर (भाजपा प्रत्याशी, हमीरपुर)
                 ANURAG GAGRET 4
वहीँ अनुराग ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए ही बयानबाजी करते है। वहीँ ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के मामले पर अनुराग ने सरकार और संगठन द्वारा पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही कोई निर्णय लेने की बात कही।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.