ETV Bharat / state

राजगढ़ में चलाया गया भांग उखाड़ो अभियान, स्थानीय महिलाओं ने भी लिया भाग

author img

By

Published : Sep 25, 2020, 10:20 PM IST

Updated : Oct 5, 2020, 4:17 PM IST

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक पुरे प्रदेश के साथ राजगढ़ में भी भांग एंव अफीम को पुरी तरह नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया है. इस भांग उखाड़ो अभियान में नगर पंचायत सचिव अजय गर्ग की अध्यक्षता में सभी सफाई कर्मचारियों और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं ने भाग लिया.

rajgarh
rajgarh

राजगढ़/सिरमौर: हिमाचल सरकार द्वारा चलाए जा रहे अफीम एवं भांग उन्मूलन अभियान के तहत नगर पंचायत राजगढ़ के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को भांग के पौधों को नष्ट किया गया. इस भांग उखाड़ो अभियान में नगर पंचायत सचिव अजय गर्ग की अध्यक्षता में सभी सफाई कर्मचारियों और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर तीन, चार और छह में साथ बाजार के अलावा सड़क के किनारे लगी भांग को नष्ट किया गया.

नगर पंचायत राजगढ़ सचिव अजय गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक पुरे प्रदेश के साथ राजगढ़ में भी भांग एंव अफीम को पुरी तरह नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया है.

नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों, सफाईकर्मियों व मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत पंजीकृत कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद राजगढ़ में विशेष टीमों का गठन किया गया है. इन टीमों द्वारा राजगढ़ के सभी वार्डों व सड़क किनारे लगी भांग उखाड़ी ही नहीं जा रही है, बल्की इसे पुरी तरह नष्ट भी किया जा रहा है.

वीडियो.

नगर पंचायत राजगढ़ के हर वार्ड में यह अभियान जारी रहेगा और भांग को पुरी तरह नष्ट किया जाएगा. सचिव अजय गर्ग ने राजगढ़ शहर के सभी लोगों से इस अभियान में सहयोग देने का आह्वान भी किया. शुक्रवार को चलाए गए अभियान में कनिष्ठ अभियंता घनश्याम शर्मा, पुलिस विभाग से एसएचओ बलदेव ठाकुर, एएसआई वेद शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य जवानों ने भी भाग लिया.

पढ़ें: कृषि बिलों के खिलाफ नाहन में हिमाचल किसान सभा का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Last Updated : Oct 5, 2020, 4:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.