शिमला: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज 'मैं भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे (Ladki hun Lad sakti hun campaign) के साथ वीडियो प्रतियोगिता अभियान का शुभारंभ कर दिया. प्रदेश महिला कांग्रेस मामलों की प्रभारी नीतू वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इसका शुभारंभ किया. इस दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल (Himachal Pradesh Mahila Congress President Zainab Chandel) के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद थीं.
नीतू वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Committee General Secretary Priyanka Gandhi) ने देश की महिलाओं विशेष तौर पर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने देश भर में इस वीडियो प्रतियोगिता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान की जानकारी देते हुए नीतू वर्मा ने कहा कि कोई भी महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी को छोड़ कर इस अभियान का हिस्सा बन सकती है.
![Ladki hun Lad sakti hun campaign](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/hp-sml-shimlamahilacongress-avb-hp10009_09032022200026_0903f_1646836226_637.jpg)
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रतिभागियों को दो वर्गों में रखा गया है. एक वर्ग 18 साल तक है जबकि दूसरा 18 साल से ऊपर की व्यस्क महिलाओं के लिए है. उन्होंने कहा कि इनमें उन्हें अपनी एक साहसिक व महिला प्रेरणादायक वीडियो बना कर कांग्रेस हाई कमांड को दिये गए मेल आईडी, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भेजनी होगी. नीतू वर्मा ने बताया कि चयन समिति द्वारा जो वीडियो पुरस्कार के लिए चुना जाएगा, उस महिला को राजय स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा. राज्य और राशरीय स्तर पर तीन तीन विजताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.
![Ladki hun Lad sakti hun campaign](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/hp-sml-shimlamahilacongress-avb-hp10009_09032022200026_0903f_1646836226_955.jpg)
इस दौरान जैनब चंदेल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरषों से आगे हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी. इस बैठक में शिमला नगर निगम चुनावों (Shimla Municipal Corporation Election) को लेकर भी चर्चा की गई. महिला कांग्रेस नगर निगम चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेगी और जीतने वाली महिला उम्मीद्वारों को चुनाव में उतरेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा होगा.
![Ladki hun Lad sakti hun campaign](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/hp-sml-shimlamahilacongress-avb-hp10009_09032022200026_0903f_1646836226_369.jpg)
ये भी पढ़ें: हार का बहाना ढूंढने लगे अखिलेश यादव, 10 मार्च को कहेंगे EVM बेवफा है: अनुराग ठाकुर