ETV Bharat / state

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन

author img

By

Published : Feb 12, 2021, 9:36 AM IST

Updated : Feb 12, 2021, 1:28 PM IST

sujan singh pathania passed away
सुजान सिंह पठानिया का निधन.

11:26 February 12

सुजान सिंह पठानिया के निधन पर सीएम जयराम समेत भाजपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.

  • फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया जी के निधन का दुःखद समाचार मिला

    सरल स्वभाव के पठानिया जी ने सदैव समर्पणभाव से जनसेवा की है,जो प्रेरणादायक है।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/Gwh0pJCZTr

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) February 12, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे पिछले लंबे समय से बीमार थे.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने फतेहपुर से कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए नेता थे. उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक सुजान सिंह पठानिया उनके साथ विधान सभा में सहयोगी सदस्य रहे हैं और उनके सुजान सिंह पठानिया के साथ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे संबंध रहे हैं.

09:34 February 12

फतेहपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन.

शिमला: फतेहपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है. सुजान सिंह पठानिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पठानिया के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है.

22 सितंबर, 1943 को लाहौर में हुआ था जन्म

फतेहपुर से 13वीं विधानसभा में विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया का जन्म 22 सितंबर, 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ. एनएफआरसी, देहरादून से फॉरेस्ट्री में दो साल का प्रशिक्षण किया. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वन विभाग में रेंज अधिकारी के रूप में की थी. इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में की जब वे जनता पार्टी में शामिल हुए और वन विभाग से इस्तीफा दे दिया. सुजान सिंह पठानिया बाद में 1980 में कांग्रेस में शामिल हो गए.

1977 में राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए. 1990, 1993, 2003 नवंबर, 2009 (उपचुनाव) में जवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से और 2012 में फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुए थे.
राज्य वन निगम, 1982-83, राज्य आवास बोर्ड, 1984-85, कृषि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 1995-98, और परिवहन मंत्री, अगस्त 2007 से दिसंबर 2007, सदस्य, अनुमान और लोक प्रशासन समितियां. नवंबर 2009 से दिसंबर 2012, और एमपीपी और ऊर्जा मंत्री गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के अतिरिक्त प्रभार के साथ, कृषि, दिसंबर, 2012 से 20 दिसंबर 2017 तक रहे.

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
  • लंबे समय से बीमार चल रहे थे सुजान सिंह पठानिया
  • वीरभद्र सरकार में मंत्री थे सुजान सिंह पठानिया
  • 78 वर्ष की उम्र में सुजान सिंह पठानिया का निधन

Last Updated : Feb 12, 2021, 1:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.