ETV Bharat / state

कांग्रेस महिलाओं को सिखाएगी आत्मरक्षा के गुर, जन अभियान शुरू करेगी पार्टी

author img

By

Published : Jul 11, 2019, 11:16 AM IST

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए अब महिला कांग्रेस महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी. शिमला में महिला कांग्रेस की बैठक में लिया गया फैसला.

शिमला में महिला कांग्रेस की बैठक

शिमला: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए अब महिला कांग्रेस महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी. बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ आत्मरक्षा को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए.

शिमला में महिला कांग्रेस की बैठक

जैनव चंदेल ने कहा कि महिला कांग्रेस अपने अभियान के दौरान महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज में फैल रहे नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ महिलाएं एक सशक्त भूमिका निभा सकती हैं. इसके लिए लोगों को आगे आना होगा.

चंदेल ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वो एक जुट होकर महिलाओं में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है.

Intro:जानलेवा हमले के आरोपियों को कॉलेज में प्रवेश देने पर भड़की एबीवीपी, कॉलेज और जिला प्रशासन को दी चेतावनी
हमीरपुर.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर ने एसएफआई और सीपीआईएम पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। परिषद के नेताओं का दावा है कि एसएफआई के कार्यकर्ता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं लेकिन कॉलेज और जिला प्रशासन इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन भी उनके खिलाफ  कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसमें पुलिस और कालेज प्रशासन की मिलीभगत है, जो एसएफआई और सीपीआईएम के गुंडों को संरक्षण दे रहे हैं।

Body:एबीवीपी के छात्र नेताओं का कहना है कि हद तो यह है कि कालेज प्रशासन एसएफआई और सीपीआईएम को संरक्षण दे रहा है और जिन छात्रों पर पहले ही धारा 307 लगाई गई है, उनको फिर कालेज में एडमिशन दी जा रही है। विद्यार्थी परिषद के निर्दोष कार्यकर्ता जो मदद मांगने प्राचार्य के पास जाते हैं, तो वे उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज करवा देते हैं। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द से एसएफआई और सीपीआईएम के गुंडों के खिलाफ  सख्त एक्शन न लिया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

बाइट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर के जिला संयोजक सचिन लगवाल ने एसएफआई और सीपीआईएम के गुंडों की बढ़ती गुंडागर्दी पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.