ETV Bharat / state

हिमाचल कांग्रेस की केमिस्ट्री: जब सामने आई बर्फ की मुसीबत तो सीएम सुक्खू ने थाम लिया अध्यक्ष प्रतिभा का हाथ

author img

By

Published : Jan 30, 2023, 8:18 PM IST

Updated : Jan 31, 2023, 6:10 AM IST

Sukhu held Pratibha Singh hand in Srinagar, bharat joda yatra jammu kashmir: बर्फ की फिसलन से भरे रास्ते में जब पार्टी की मुखिया प्रतिभा सिंह को चलने में कठिनाई होने लगी तो सीएम सुखविंदर सिंह ने उनका हाथ थाम लिया. प्रतिभा सिंह भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुसीबत के समय बढ़े हुए हाथ को पूरी शिद्दत से थामकर आगे बढ़ने लगी. पढ़ें पूरी खबर... (sukhu help pratibha singh)

CM Sukhvinder Singh Sukhu held Pratibha Singh hand
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बर्फबारी में फंसीं 'बॉस' प्रतिभा सिंह, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की मदद
बर्फ में फंसने पर सीएम सुक्खू ने की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सहायता.

शिमला: राजनीति में संकेतों का बहुत महत्व है. अवसर विशेष पर राजनेता अकसर अपने कार्यकर्ताओं को संकेतों के जरिए ही संदेश देते हैं. भारत जोड़ो यात्रा में श्रीनगर में ऐसा ही एक संदेश हिमाचल कांग्रेस के सबसे प्रमुख चेहरों ने दिया. बर्फ की फिसलन से भरे रास्ते में जब पार्टी की मुखिया प्रतिभा सिंह को चलने में कठिनाई होने लगी तो सीएम सुखविंदर सिंह ने उनका हाथ थाम लिया. प्रतिभा सिंह भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुसीबत के समय बढ़े हुए हाथ को पूरी शिद्दत से थामकर आगे बढ़ने लगी. सीएम सुखविंदर सिंह के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया. उसके बाद से ये वीडियो चर्चा में है.

वीडियो के जरिए कार्यकर्ताओं को ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है. यहां उल्लेखनीय है कि सत्ता संभालने के दौरान कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर तल्खियां थीं. प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हें हॉट सीट पर देखना चाहते थे. नारेबाजी के बीच केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सुखविंदर सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी. उसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए प्रतिभा सिंह को अपना बॉस बताया था.

अब कश्मीर से ये वीडियो सामने आया है तो दोनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह है. खैर, वायरल वीडियो में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भारी बर्फबारी के बीच कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. वहां भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस मुखिया प्रतिभा सिंह का वाहन फंस गया था. जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इसकी जानकारी हुई तो वे प्रतिभा सिंह को समारोह स्थल से अपने साथ बाहर लेकर आए. फिर सीएम ने प्रतिभा सिंह को अपनी गाड़ी में बिठाया और आगे ले गए. ये वीडियो भी सीएम के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने बनाया.

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा का समापन: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिया श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच हिस्सा

Last Updated : Jan 31, 2023, 6:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.