ETV Bharat / state

कोरोना संकट के बीच आनी में राजनीति तेज, विधायक किशोरीलाल सागर की 'तलाश' में जुटी कांग्रेस

author img

By

Published : Apr 20, 2020, 6:20 PM IST

आनी कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कोरोना वायरस के हालातों को देखते हुए आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर के गायब रहने के लेकर सवाल खड़े किए हैं. इस दोरान उन्होंने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी विधायक की किसी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाएं.

Aani Congress president
आनी कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए.

रामपुर: सोमवार को उपमंडल मुख्यालय आनी में प्रेस को दिए एक बयान में आनी कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने वर्तमान हालातों को देखते हुए लॉक डाउन बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया हैं. वहीं, उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर की इस संकट की घड़ी में गायब रहने को लेकर कड़ी निंदा की है. चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से ही विधायक किशोरी लाल सागर गायब हैं. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक किशोरी लाल सागर की कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने की नौबत आ गयी है.

आनी कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने विधायक किशोरी लाल सागर से सवाल पूछा है कि वह बताएं की एक महीने में उन्होंने क्या क्या किया, कितने स्थानीय, प्रवासी गरीब, जरूरतमंद लोगों की मदद की, कितने गांव सेनिटाइज किये, कितने मास्क बांटे और कहां कहां स्थितियों का जायजा लिया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका हिसाब मांगेगी.

चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन लोगों में बांटे गए मास्क और राहत सामग्री की धनराशि की जानकारी उपलब्ध करवाए. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्करों, होमगार्ड, स्वंय सहायता समूहों, स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें कोरोना वारियर्स कहा. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही असमर्थ लोगों की सहायता की हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान

कांग्रेस अध्यक्ष आनी चन्द्रकेश शर्मा ने पार्टी के अग्रणी संगठन एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल, इंटेक नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करतें हुए कहा कि वह अपनें स्तर पर अपनें क्षेत्र में इस महामारी से बचनें के लिए लोगों की मदद करें. कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के दिशा-निर्देश अनुसार धन राशी इकट्ठा कर रही हैं और जल्द ही इस राशी को प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जाएंगा, जिससे यह राशि जरूरतमंद लोगों के काम आ सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.