ETV Bharat / state

Bhai Dooj पर दूर हुए भाई-बहन के गिले-शिकवे, वंदना गुलेरिया ने शुरू किया भाई रजत के लिए प्रचार

author img

By

Published : Oct 27, 2022, 6:20 PM IST

Updated : Oct 27, 2022, 6:26 PM IST

धर्मपुर सीट को लेकर भाई-बहन के बीच शुरू हुआ विवाद सुलझ गया है. बीजेपी प्रत्याशी रजत ठाकुर की बहन वंदना गुलेरिया (Vandana Guleria) मान गईं हैं. गुरुवार को उन्होंने एक जनसभा के दौरान भाई रजत ठाकुर को वोट करने की अपील की है. बता दें, वंदना गुलेरिया और रजत ठाकुर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की संतान हैं.

Dharampur seat
वंदना गुलेरिया

मंडी: भाई को टिकट मिलने से खफा हुई बहन अब मान गई है. भाई के प्रचार का जिम्मा भी संभाल लिया है. हम बात कर रहे हैं धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर (BJP candidate Rajat Thakur) और उनकी बहन वंदना गुलेरिया की. यह दोनों कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की संतानें हैं. दोनों ही टिकट की दौड़ में थे लेकिन भाजपा ने रजत ठाकुर को टिकट दिया, जिसके बाद वंदना गुलेरिया नाराज हो गई थी.

सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी: वंदना की नाराजगी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी लेकिन नाराजगी के बाद अब वो मान गई हैं. वंदना के गृहक्षेत्र चोलथरा में रजत ठाकुर के कार्यक्रम रखे गए, जिसमें कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur), भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया भी शामिल हुईं. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता ने हर कदम पर उनका साथ दिया है, जिसे वे कभी नहीं भूला सकते. पार्टी ने यहां से एक युवा को मौका दिया है. अब इसी युवा के साथ सभी मिलकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को आगे लेकर जाएंगे.

वंदना गुलेरिया ने शुरू किया भाई रजत के लिए प्रचार

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कहा कि उनकी सोच शुरू से ही सभी को साथ लेकर चलने की रही है, क्योंकि कभी भी एक अकेला व्यक्ति राजनीति नहीं कर सकता. क्षेत्र को यदि विकास के लिहाज से आगे लेकर जाना है, तो मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को रोड़मैप सभी के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा. इसमें वंदना गुलेरिया सहित सभी छोटे-बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सुझावों का समावेश रहेगा.
पढ़ें- शिमला पहुंचे महेश्वर सिंह ठाकुर, कहा- जनता जो कहेगी वही फैसला लूंगा

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष अपनी बात रखी. आज भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है, ताकि धर्मपुर के विकास को और आगे ले जाया जा सके. उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही सीएम जयराम ठाकुर के हाथों चोलथरा पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास करवाया जाएगा.

वंदना गुलेरिया ने थी बगावत- कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Cabinet Minister Mahendra Singh Thakur) की बेटी वंदना गुलेरिया ने भाई रजत ठाकुर को टिकट मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी. भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री वंदना गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा दे दिया. उनके साथ धर्मपुर भाजपा मंडल के 55 कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है. वंदना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उनके नाम नंबर के साथ इस्तीफे की कॉपी भी पोस्ट की थी.
पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: भाई को मिली पिता की टिकट तो बहन ने खोला मोर्चा, पूछा- परिवारवाद में हर बार बेटियों की बलि क्यों

परिवारवाद में हर बार बेटी की बलि क्यों- वंदना गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा था कि परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है? ये पोस्ट एक तरह से परिवार और पार्टी दोनों के खिलाफ है.

बता दें, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिलवाने में तो कामयाब रहे लेकिन बेटे को टिकट मिलने के बाद परिवार में ही जंग छिड़ गई. महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और रजत ठाकुर की बहन वंदना गुलेरिया ने पार्टी और पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. खबरें थीं कि वंदना गुलेरिया कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं.

महेंद्र सिंह ठाकुर 7 बार विधायक रह चुके हैं- धर्मपुर सीट (Dharampur Assembly Seat) महेंद्र सिंह का गढ़ है और वो लगातार 7 बार विधायक रहे हैं. 1990 में पहली बार विधानसभा पहुंचे महेंद्र ठाकुर उसके बाद साल 2017 तक चुनाव जीतते रहे हैं. 3 बार मंत्री रहे महेंद्र ठाकुर मौजूदा जयराम सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं. 73 साल के महेंद्र सिंह ठाकुर के नाम अलग-अलग चिन्ह पर 5 बार लगातार चुनाव जीतने का भी अनोखा रिकॉर्ड भी है.

Bhai Dooj

पर दूर हुए भाई-बहन के गिले-शिकवे, वंदना गुलेरिया ने शुरू किया भाई रजत के लिए प्रचार

Last Updated : Oct 27, 2022, 6:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.