ETV Bharat / state

खेल मंत्री किरण रिजिजू से मिला कोर्फबॉल खेल संघ, मंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

author img

By

Published : Jan 30, 2021, 7:22 PM IST

अखिल भारतीय कोर्फबॉल खेल संघ का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा की अध्यक्षता में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू से मिला. देश भर के 28 राज्यों में चल रही कोर्फबॉल खेल की गतिविधियों से अवगत करवाया.

Korfball Sports Association met Sports Minister Kiran Rijiju
खेल मंत्री किरण रिजिजू से मिला कोर्फबॉल खेल संघ

भोरंज: अखिल भारतीय कोर्फबॉल खेल संघ का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा की अध्यक्षता में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू से मिला. देश भर के 28 राज्यों में चल रही कोर्फबॉल खेल की गतिविधियों से अवगत करवाया.

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खिलाडि़यों की सुविधा के लिये कोर्फबॉल खेल को बढ़ावा देन का आश्वाशन दिया. अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के सभी राज्यों में कोर्फबॉल खेल खिलाडि़यों की पहली पसंद बन गया है.

खेल गतिविधियां बंद

संघ में जारी गतिरोध और कोरोना महामारी की वजह से खेल गतिविधियां बंद की गई है, लेकिन संघ के विधिवत चुनाव से गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के मार्गदर्शन से कोर्फबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.

रिजिजू ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

कोर्फबॉल खेल संघ में जारी गतिरोध को कुछ कम करके दूर कर लिया गया है. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कोर्फबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमित कुमार, उपाध्यक्ष बी.आर. सुमन और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार भी मौजूद रहे.

देशभर में तेजी से फैलेगा कोर्फबॉल खेल

उधर, हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्रपाल, राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, सोलन अध्यक्ष सेस राम राठौर, महासचिव महेंद्र राठौर, हमीरपुर महासचिव प्रवीण शर्मा, मंडी महासचिव देवदत्त प्रेमी, बिलासपुर अध्यक्ष सतीश शर्मा, महासचिव रवि कुमार, ऊना महासचिव मनीष राणा व अन्य ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि कोर्फबॉल खेल देशभर में तेजी से फैलेगा.

ये भी पढ़ेंः महात्मा गांधी जी की 73वीं पुण्यतिथि, CM सहित कांग्रेस नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.