ETV Bharat / city

सोलन में महिला कांग्रेस की बैठक, महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा: कर्नल धनीराम शांडिल

author img

By

Published : Jun 4, 2022, 1:40 PM IST

सोलन में शनिवार को महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया (Mahila Congress meeting in Solan)गया. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी (Congress Manifesto Committee) के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने की. इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उमा गर्ग ने विधानसभा चुनावों को लेकर महिलाओं के किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव रखा. वहीं, चुनावों में महिलाओं की क्या भागीदारी रहने वाली इसको लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई.

जिला महिला कांग्रेस की बैठक
जिला महिला कांग्रेस की बैठक

सोलन: जिला मुख्याल में आज महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया (Mahila Congress meeting in Solan) गया. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी (Congress Manifesto Committee)के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने की. इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उमा गर्ग ने विधानसभा चुनावों को लेकर महिलाओं के किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव रखा. वहीं, चुनावों में महिलाओं की क्या भागीदारी रहने वाली इसको लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई.

महिलाओं की भागीदारी अहम: पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने इस मौके पर कहा कि हर चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम रहती, ऐसे में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी. शांडिल ने कहा कि आज इसी बात को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित की गई ,जिसमें महिलाओं को आ रही समस्याओं को लेकर बात की गई है. शांडिल ने कहा कि उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में भी महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई थी.

वीडियो

भौगोलिक स्थिति को देखते दी जाएगी जिम्मेदारी: उन्होंने कहा कि चुनाव में भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी. शांडिल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हिमाचल में फेल नजर आई. आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस बार जनता के बीच जाएगी. उन्होंने कहा कि अपने मेनिफेस्टो में भी कांग्रेस महिलाओं से जुड़े विषयों का विशेष रूप से ध्यान रखेगी.
विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.