शिमलाः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल पुलिस महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम करने जा रहा है. इसके लिए रिज मैदान व गेयटी थियेटर में तो कार्य्रकम होंगे ही. साथ में महिला पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था व ट्रैफिक का जिम्मा संभालेगी.
यह जानकारी एडीजीपी अशोक तिवारी ने दी. उनका कहना था कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर प्रदेश में सभी जगह पर कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था महिला पुलिस ही संभालेगी. उन्होंने बताया कि सड़कों पर भी ट्रैफिक ड्यूटी पर महिलाएं ही तैनात रहेंगी. एडीजीपी ने बताया कि इसके लिए सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किए गए हैं कि महिला दिवस पर महिलाएं ही अग्रणी रहेंगी.
रिज मैदान पर कार्यक्रम आयोजन
गौरतलब है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर महिला पुलिस की ओर से एक समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे.
महिला पुलिस ये दिखाएगी ये करतब
यह पहली बार होगा जब रिज पर महिला पुलिस परेड के साथ अन्य करतब भी दिखाएंगी. महिला पुलिस की अलग-अलग झलक रिज पर दिखेगी. इस दौरान महिला सशक्त होने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस दौरान महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट, साहसिक करतब दिखाएंगी.
हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा
बता दें कि प्रदेश में महिलाएं भी बढ़चढ़ कर पुलिस में भर्ती हो रही है. हिमाचल में महिला पुलिस कानूनी, सामाजिक कार्य करने में सक्षम है. इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा 1971 में में मिला.
1975 में 28 महिला भर्ती
वहीं, 1973 में पुलिस में मात्र 3 कॉन्स्टेबल ही भर्ती हुए थे. 1975 में रेगुलर भर्ती हुए और संख्या 28 तक पहुंची, लेकिन अब 2300 महिला पुलिस विभिन्न जगह पर तैनात है जोकि ड्यूटी कर रही हैं, जिसमें 23 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं जोकि आईपीएस, एचपीएस, प्रोबेशन अधिकारी भी शामिल हैं.
महिला दिवस पर रिज मैदान पर समारोह आयोजित
महिला दिवस पर रिज मैदान पर आयोजित होने वाले समारोह की जानकारी देते हुए डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि 1973 में मात्र 3 महिला पुलिस थी, लेकिन अब 2300 महिला पुलिस है और 23 महिला पुलिस अधिकारी शामिल है.
पढ़ें: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट