शिमला: आज पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं. देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल हैं. एक-दो दिनों में दिल्ली में बारिश हो सकती है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज से 4 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग की ओर से 1 से 4 जुलाई तक दस जिलों में बारिश और अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है. इस दौरान कांगड़ा चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में इस साल अब तक मानसून में बादल कम ही बरसे हैं. प्रदेश में जून महीने में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है. इस बार 13 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी. 13 से 30 जून तक प्रदेश में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई.
- शिमला में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहेगा.
- सोलन में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
- हमीरपुर में अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा.
- मंडी में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा.
- बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा.
- ऊना में अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा.
- कांगड़ा में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
- सिरमौर में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा.
- कुल्लू में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
- चंबा में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.
- किन्नौर में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहेगा.
- लाहौल-स्पीति में अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहेगा.
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं...जानिए हिमाचल में क्या है रेट