ETV Bharat / city

शिमला में सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, बोले- चुनाव लड़ना था इसलिए अध्यक्ष बनने से किया इनकार

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Elections 2022) में भले ही अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बुधवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला (sukhvinder singh sukhu welcomed in shimla) पहुंचे, जहां हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुकेश अग्निहोत्री और उन्हें अध्यक्ष बनने के लिए कहा था, लेकिन आलाकमान ने यह साफ कर दिया था कि जो प्रदेश में अध्यक्ष की कमान संभालेगा वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा. इसलिए उन्होंने अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था.

author img

By

Published : May 4, 2022, 7:53 PM IST

sukhvinder singh sukhu welcomed in shimla
शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन.

शिमला: हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष (himachal congress election campaign committee chairman) बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला पहुंचे जहां हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत किया. काटरोड से कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली गई और सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में जमकर नारेबाजी (sukhvinder singh sukhu welcomed in shimla) हुई. कार्टरोड से पार्टी कार्यालय तक समर्थकों ने उन्हें कांधे पर उठा कर लाया गया. जिसके बाद पार्टी कार्यलय में उनका जोरदार स्वागत किया गया.

इस इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन विधायक विक्रमादित्य सिंह रोहित ठाकुर अनिरुद्ध सिंह हर्षवर्धन रघुवीर सिंह बाली सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेसी प्रदेश प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस आलकमान का आभार जताया और कहा कि प्रदेश में 40 साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार समिति की कमान संभाले थे उसके बाद इस चुनाव कमेटी की कमान मुझे सौंपी गई है.

शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन. (वीडियो)

चुनाव लड़ना था इसलिए अध्यक्ष बनने से किया इनकार: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुकेश अग्निहोत्री और उन्हें अध्यक्ष बनने के लिए कहा था, लेकिन आलाकमान ने यह साफ कर दिया था कि जो प्रदेश में अध्यक्ष की कमान संभालेगा वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. ऐसे में प्रतिभा सिंह जोकि सांसद हैं और वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिलकर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

एकजुट होकर चुनाव लडेंगी पार्टी: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो जन विरोधी नीतियां हैं, जो बेरोजगारों को लेकर नीतियां हैं जो महंगाई को लेकर नीतियां है उसका मुकाबला कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ करेगी. उन्होंने कहा कि 5 मई को चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह चार्ज संभालेंगी. उन्होंने कहा कि, 'हम सब एक रोडमैप बनाएंगे और एकता का परिचय देकर एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की जो नीतियां हैं वह जनता की अदालत में उठाएंगे.'

जयराम पर तंज, कांग्रेस योग्य, इसलिए मुख्यमंत्री के कई चेहरे: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तंज (sukhvinder singh sukhu on jairam government) कसा. सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस योग्य पार्टी है. इसलिए पार्टी में मुख्यमंत्री के कई उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि एक वीरभद्र सिंह का समय था, अब कोई गुटबाजी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिसके पास हाथ का निशान है, उसके लिए एकजुटता से जीताने का काम करना है. उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों (Shimla Municipal Corporation Elections) में भी पार्टी को जीत हासिल करनी है.

ये भी पढ़ें: सोलन में सुक्खू का स्वागत: बोले- स्वच्छ छवि के नेता को मिलेगी टिकट, व्यवस्था परिवर्तन करना कांग्रेस का लक्ष्य

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.