पांवटा साहिबः हरि यमुना प्रोजेक्ट की ओर से अब यमुना पथ को और आगे बढ़ाने के बारे में रणनीति बनाई जा रही है. इसके लिए मैप भी तैयार किया गया है.जिसकी जानकारी हरि यमुना प्रोजेक्ट के सचिव विकास वालिया ने दी. उन्होंने कहा कि हरि यमुना प्रोजेक्ट की ओर से पांवटा यमुना बेरियल से यमुना स्नान घाट तक बने यमुना पथ को अब कलेसर तक जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है.
पांवटा से कलेसर तक यमुना पथ को जोड़ने की तैयारी
विकास वालिया ने बताया कि हरि यमुना प्रोजेक्ट को बेरियल से 5 किलोमीटर दूर कलेसर तक बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है. यहां पर सुबह शाम पहुंच रहे श्रद्धालु और पर्यटक यमुना का आचमन करते हुए या पूजा पाठ करते हुए अब यहां से आगे तक जाएंगे.
पर्यटक और श्रद्धालुओं को मिलेगा सुंदर वातावरण
बता दें कि हरि यमुना प्रोजेक्ट की ओर से यमुना पथ को आगे बढ़ाने की बात की जा रही है. इससे आने वाले समय में पर्यटक और श्रद्धालुओं को घूमने के लिए सुंदर वातावरण मिलेगा.
ये भी पढ़ेंः आंदोलन में किसान आत्महत्या का जिम्मेदार कौन, रामलाल ठाकुर ने केंद्र पर उठाए सवाल