नाहन: कोरोना के खिलाफ जंग में भाजपा महिला मोर्चा भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रही है. जिला मुख्यालय में भी भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारी लगातार लोगों के घरों में जाकर जहां मास्क का वितरण कर रही हैं,वहीं महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रेरित भी.
दरअसल भाजपा के स्थापना दिवस से शुरु किया गया यह अभियान लगातार जारी है. महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर में पहुंचकर लोगों को मास्क उपलब्ध करवा रही हैं. अब तक महिला मोर्चा हजारों ने मास्क लोगों को वितरित किए है.
साथ ही सरकार की गाइडलाइन के तहत नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया जा रहा है.सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी नीति अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस से मास्क वितरण का कार्य शुरू किया गया था, जो कि लगातार जारी है. बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ता मास्क तैयार कर रही हैं, वहीं वह घरों में जाकर महिलाओं को भी मास्क बनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके.
ये भी पढ़ें: हिमाचल पर पूरी दुनिया की निगाहें, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की एक दिन में बनती हैं 2 लाख से 1 करोड़ टेबलेट्स