ETV Bharat / city

MLA जवाहर ठाकुर का बयान महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच का उदाहरण : जैनब चंदेल

author img

By

Published : Oct 22, 2021, 4:02 PM IST

चुनावी जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा दिए गए बयान पर महिला कांग्रेस मुखर हो गई है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि इनके नेताओं ने हमेशा ही महिलाओं को दबाने का कार्य किया है. भाजपा में ऐसे बहुत से नेता हैं जो अपने गृहस्थ जीवन को संभाल नहीं पाए हैं तभी महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां करते रहते हैं.

महिला कांग्रेस
जैनब चंदेल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनावों में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है. बीजेपी द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस अब बीजेपी पर हमलावर हो गई है. मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर की गई टिप्पणी को महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की संकीर्ण सोच करार दिया है.

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि इनके नेताओं ने हमेशा ही महिलाओं को दबाने का कार्य किया है. भाजपा में ऐसे बहुत से नेता हैं जो अपने गृहस्थ जीवन को संभाल नहीं पाए हैं तभी महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां करते रहते हैं. जैनब चंदेल के कहा कि जवाहर ठाकुर ने इस तरह की बयानबाजी कर पूरे महिला समाज को बदनाम करने का कार्य किया है, जिसका सभी महिलाएं उपचुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट कर बीजेपी नेताओं को मुंहतोड़ जबाव देंगी.

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल

जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अपने दायित्वों का पता है और जनता की मांग पर ही वे चुनावी मैदान में उतरी हैं. जैनब चंदेल ने कहा नारी शक्ति का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी के लिए महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर कर भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेगी.

बता दें कि द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर विवादास्पद बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपने बयान में जवाहर ठाकुर कह रहे हैं कि पति की मृत्यु होने पर पत्नी कम से कम एक साल तक मातम मनाती हैं, जबकि प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ रहीं हैं. प्रतिभा सिंह राज परिवार से हैं, ऐसे में क्या आफत आ गई कि सारे नियम छोड़कर आज वह लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हुई हैं.

ये भी पढ़ें : MLA जवाहर ठाकुर का विवादित बयान, बोले- पति की मृत्यु होने पर एक साल तक मातम मनाती है पत्नी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.