कुरुक्षेत्र: लॉकडाउन से मंदिरों पर लटका ताला, पुजारियों की आर्थिक हालत बिगड़ी - kurukshetra priests
🎬 Watch Now: Feature Video

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में देश की आर्थिक व्यवस्था को बिगाड़ दिया है. वहीं, हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े तीर्थ स्थान कुरुक्षेत्र के मंदिरों में रहने वाले पुजारियों की आर्थिक स्थिति भी पूरी तरह बिगड़ चुकी है. बिना दान के मंदिरों के पुजारियों के परिवारों के लिए एक बड़ा संकट बन गया है.