ETV Bharat / state

किसानों को बरगलाने का काम कर रही विपक्षी पार्टियां- कंबोज

author img

By

Published : Sep 16, 2020, 5:08 PM IST

पीपली किसान रैली को लेकर पूर्व राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को बरगलाया गया. जिसके चलते रैली में ऐसे हालात बनें.

Karna Dev Kamboj statement about Peepali farmer rally
पीपली किसान रैली में किसानों पर नहीं हुई लाठीचार्ज- कर्ण देव कंबोज

यमुनानगर: किसानों द्वारा कुरुक्षेत्र के पीपली में रखी गई किसान बचाओ, मंडी बचाओ रैली को पूर्व राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने राजनीति से प्रेरित बताया है. पूर्व राज्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा की पीपली रैली में किसानों की समस्याओं के बारे में किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की गई. केवल सरकार को निशाना बनाया गया. जोकि विपक्षी दलों की एक चाल थी.

पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कंबोज ने कहा कि किसानों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया. सिर्फ प्रशासन द्वारा भीड़ को काबू करने के लिए एक्शन लिया था. वहीं उन्होंने बरोदा उपचुनाव के बारे बोलते हुए कहा की ये चुनाव बीजेपी का उम्मीदवार जीतेगा. जिससे बरोदा हल्के को भी सरकार में पूरा प्रतिनिधित्व मिलेगा.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कृषि अध्यादेशों पर गरमाई सियासत, संसद के बाहर किसानों का महासंग्राम!

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.