सिरसा: हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ व फायर सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा की सभी नगर पालिका व नगर परिषद व नगर निगम के सभी फायर स्टेशनों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है. आज पूरे हरियाणा में नगर परिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. आज से 1 सप्ताह तक कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. हालांकि इनकी विभिन्न मांगे हैं. लेकिन, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं.
कर्मचारी 1 हफ्ते तक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. हरियाणा सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है. सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है. कर्मचारियों की मांग है, कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें. इसी मांग को लेकर आज से एक सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है. कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर कर्मचारी बैठने को मजबूर हो जाएंगे.
कर्मचारी नेता नरेश कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती वरिष्ठता के आधार पर पहले से लगे अनुबंध आधार के सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों की पक्की भर्ती के माध्यम से सरकार इन्हें पक्का करें. इसके अलावा कोविड-19 के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, उनका कर्मचारियों की वेरिफिकेशन करवा 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए. साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो मजबूरन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. जिसके लिए केवल प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी.
ये भी पढ़ें: रोहतक में जानलेवा हमले का भगोड़ा आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार, MDU हॉस्टल में छात्र पर किया था हमला