ETV Bharat / state

यमुना नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चेतावनी लेवल से कुछ ही पॉइंट नीचे बह रहा पानी - पानीपत यमुना नदी

पानीपत में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अभी यमुना का जलस्तर 230 के चेतावनी लेवल पर है. वहीं हथिनी कुंड बैराज से और पानी छोड़ा गया है जिसके पानीपत पहुंचते ही जलस्तर चेतावनी लेवल को पार कर जाएगा.

panipat yamuna water level
panipat yamuna water level
author img

By

Published : Jul 25, 2021, 8:18 PM IST

पानीपत: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. हथिनी कुंड बैराज से रविवार को लगभग 90,000 क्यूसेक पानी अभी और छोड़ा गया है जो कि 72 घंटे में पानीपत यमुना नदी में पहुंचेगा. अभी यमुना का जलस्तर 230 के चेतावनी लेवल पर है. अगर 90,000 क्यूसेक पानी यहां पहुंचता है तो यमुना नदी का जलस्तर 230 के चेतावनी लेवल से ऊपर हो जाएगा.

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी भी यमुना नदी का जायजा लेने के लिए पहुंचे रहे हैं. बढ़ते जलस्तर को देखकर यमुना की तलहटी से लगे गांव और किसानों में भी एक भय का माहौल बन चुका है. इन दिनों जब हरियाणा की तरफ यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है तो ग्रामीणों द्वारा गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाता है.

यमुना नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चेतावनी लेवल से कुछ ही पॉइंट नीचे बह रहा पानी

ये भी पढ़ें- Haryana Weather Update 25 July: अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

ग्रामीण 230 का चेतावनी लेवल पार करने के बाद अपने क्षेत्रों में ठीकरी पहरा लगाना शुरू कर देते हैं. गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही मसूलाधार बारिश के बाद यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा था. अगर पहाड़ों पर बारिश जारी रहती तो बैराज में जल स्तर लगातार बढ़ता रहता, जिससे यमुना से लगते हरियाणा के जिलों जैसे यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और करनाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.

बहरहाल हर बार प्रशासन दावे करता है कि अबकी बार रिहायशी क्षेत्रों में यमुना का पानी प्रभावित नहीं करेगा. उनकी तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन अक्सर ये दावे धरे के धरे रह जाते हैं. उम्मीद करते हैं इस बार ऐसा न हो.

ये भी पढ़ें- हरियाणा: गड्ढे में गिर गई थी गाय, पुलिस ने इस तरह बचाई जान, देखें वीडियो

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.