ETV Bharat / state

अशोक अरोड़ा के इस्तीफे पर अभय चौटाला कल करेंगे बड़ा खुलासा !

author img

By

Published : Jun 13, 2019, 6:34 PM IST

इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा इस्तीफा देने के बाद ईटीवी भारत के संवाददाता ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी से बातचीत की.

ईटीवी भारत से खास बातचीत करते आर.एस चौधरी

पंचकूलाः पिछले 2 से 3 दिनों से ये बात चर्चा में थी कि इंडियन नेशनल लोक दल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा अपने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस चर्चा पर अब विराम लग गया है क्योंकि ओम प्रकाश चौटाला ने जेल वापिस जाने से पहले अशोक अरोड़ा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. जिसे लेकर ईटीवी भारत के संवादाता ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी से खास बातचीत की.

ईटीवी भारत से खास बातचीत करते इनेलो नेता आर.एस चौधरी

आर.एस चौधरी ने अशोक अरोड़ा के इस्तीफे पर लगाई मुहर

आर.एस चौधरी ने अशोक अरोड़ा द्वारा इस्तीफा देने और ओम प्रकाश चौटाला द्वारा इस्तीफा मंजूर करने की बात पर मुहर लगाई है. उन्होंने बताया कि अशोक अरोड़ा ने अपने इस्तीफे में पिछले 3 चुनावों का वर्णन किया और कहा कि वे तीनों चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

शुक्रवार को अभय करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस- आर.एस चौधरी

अशोक अरोड़ा के इस्तीफे के बाद अब अध्यक्ष पद के दावेदार को लेकर आर.एस चौधरी ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को अभय चौटाला चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. पीसी के दौरान अशोक अरोड़ा के इस्तीफे की स्वीकृति लेने के बारे में भी घोषणा की जाएगी. आर.एस चौधरी ने बताया कि पीसी में अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे.

बीजेपी में शामिल होने की नहीं कोई पुष्टि- आर.एस चौधरी

वहीं अशोक अरोड़ा के बीजेपी में शामिल होने बारे में पूछे गए सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी ने कहा कि ये तो समय बताएगा लेकिन अभी तक इस प्रकार का इशारा अशोक अरोड़ा ने पार्टी स्तर पर नहीं किया है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वे पार्टी के लिए बतौर साधारण वर्कर काम करना चाहते हैं.

Intro:जहां पिछले 2 से 3 दिनों से यह बात चर्चा में थी कि इंडियन नेशनल लोक दल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा अपने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते है। इस चर्चा पर अब विराम लग गया है क्योंकि ओम प्रकाश चौटाला ने जेल वापिस जाने से पहले अशोक अरोड़ा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Body:प्रदेशाध्यक्ष के पद से अशोक अरोड़ा द्वारा इस्तीफा देने के बाद ई.टीवी भारत के संवाददाता आशीष शर्मा ने इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी से बातचीत की।

आर.एस चौधरी ने अशोक अरोड़ा द्वारा इस्तीफा देने और ओम प्रकाश चौटाला द्वारा इस्तीफा मंजूर करने की बात पर मुहर लगाई और बताया कि अशोक अरोड़ा ने अपने इस्तीफे में पिछले 3 चुनावो का वर्णन किया और कहा कि वे तीनों चुनावों में खुशकिस्मत नहीं रहे कि उनकी अध्यक्षता में पार्टी चुनाव जीत पाई।

Conclusion:अशोक अरोड़ा के इस्तीफे के बाद अब अध्यक्ष पद कौन संभालेगा, पर आर.एस चौधरी ने बताया कि इस मामले में कल अभय चौटाला चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते है और इस्तीफे की स्वीकृति लेने के बारे में कल घोषणा करेंगे।

वहीं अशोक अरोड़ा के बीजेपी में शामिल होने बारे पूछे गए सवाल पर इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी ने कहा कि ये तो समय बताएगा लेकिन अभी तक इस प्रकार का इशारा अशोक अरोड़ा ने पार्टी स्तर पर नहीं किया है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वे पार्टी के लिए बतौर साधारण वर्कर काम करना चाहते हैं।

ONE 2 ONE , इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव आर.एस चौधरी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.