ETV Bharat / state

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरियाणा में भी दुआओं का दौर, करनाल में मिठाई लेकर जश्न मनाने की तैयार में लोग

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Aug 23, 2023, 4:04 PM IST

भारत का चंद्रयान-3 आज शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हरियाणा के करनाल में लोगों ने चंद्रयान-3 के सफल मिशन की कामना की है. लोग मिठाई लेकर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

चंद्रयान पर हरियाणा में जश्न
Celebration in Haryana on Chandrayaan
करनाल में मिठाई लेकर जश्न मनाने की तैयार में लोग.

करनाल: विश्व पटल पर भारत नया आयाम स्थापित करने जा रहा है क्योंकि आज इसरो द्वारा भेजे गये चंद्रयान 3 के लैंडर (विक्रम) की करीब 6:00 बजे चांद के दक्षिणी भाग पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. जिसका इंतजार भारतवासी ही नहीं बल्कि दूसरे देश भी बेसब्री से कर रहे हैं. वहीं, हर भारतवासी में इस पल को देखने के लिए काफी उत्सुक है. भारतवासियों के लिए आज शाम के 6:00 बजे तक का इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Moon Landing: हरियाणा के छात्र देखेंगे चंद्रयान-3 लैंडिंग की LIVE कवरेज, सरकार ने दिया शाम को स्कूल खोलने का आदेश

इस चंद्रयान-3 पर सभी की नजरें इसलिए भी टिकी हुई हैं क्योंकि भारत के पहले दो चंद्रयान चांद की सतह पर उतरने में विफल हो चुके हैं. जिसके चलते इस चंद्रयान 3 से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. कुछ समय पहले रूस द्वारा भेजा हुआ, लूना चांद पर उतरने से पहले ब्लास्ट हो गया था. लेकिन अब पूरे विश्व की नजरें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं. हरियाणा में भी चंद्रयान की सफल लैंडिग को लेकर कामना की जा रही है. लोग मिठाई के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

करनाल जिले के पूर्व सरपंच गजे सिंह ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि आज भारत एक नए आयाम स्थापित करने जा रहा है. जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अगर लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो भारत नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और वैज्ञानिक श्रेणी में अमेरिका रूस जैसे देशों को भी पीछे छोड़ देगा.

मास्टर जगबीर सिंह ने कहा पिछले करीब डेढ़ महीने से हम इस पल का इंतजार कर रहे हैं और आज वह घढ़ी कुछ ही घंटे में आने वाली है. इसके लिए हमने मिठाइयां भी खरीद ली है, ताकि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने के बाद एक दूसरे का मिठाई खिलाकर खुशी मनाएं. उन्होंने कहा कि इसरो के द्वारा जिस दिन से चंद्रयान 3 को चांद पर भेजने के लिए छोड़ा गया है. उस दिन से सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों की यह मेहनत रंग लाये और हमारा चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर सके.

बिजली विभाग से सेवानिवृत जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि पिछले काफी दिनों से जिस घड़ी का इंतजार हम सभी कर रहे थे. आज वह घड़ी आने वाली है, जिसके चलते हमने मिठाइयां खरीद ली है. ताकि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होते ही मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी मना सकें. हम अपने देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देने चाहते हैं, जिन्होंने चंद्रयान 3 को चांद पर भेजने के लिए कड़ी मेहनत की है और इतना लंबा इंतजार किया है.

ये भी पढ़ें: Moon Mission Chandrayaan-3 : तय समय पर ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जानें अब तक के अपडेट्स

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.