ETV Bharat / state

झज्जर: गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों को दिए गए सेल्फ डिफेंस के टिप्स

पुलिस विभाग ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सोमवार को महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके तहत छात्राओं को आत्म रक्षा एवं दुर्गा एप सहित कानून से सम्बंधित जानकारी दी.

author img

By

Published : Aug 13, 2019, 5:24 PM IST

झज्जर पुलिस ने छात्राओं को बताया कैसे करे दुर्गा शक्ति एप का इस्तेमाल

झज्जर: सोमवार को महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग ने छात्राओं को आत्मरक्षा और दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी. दुर्गा शक्ति एप की टीम झज्जर में महिलाओं को विपरीत समय आने पर अपने बचाव को लेकर बहुत समय से विशेष अभियान चला रही है.

इस विशेष अभियान को डीएसपी सिटी झज्जर भारती डबास की मुख्य उपस्थिति में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा की दिशा में मज़बूत बनने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम के दौरान महिला सहायक उपनिरीक्षक रीना के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम द्वारा डेमो देकर लड़कियों को आत्मरक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई. उनका उद्देश्य है कि लड़किया स्वयं सुरक्षा में कदम मिलाते हुए आगे बढ़े और हर क्षेत्र में सशक्त बने.

उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1091 व 100 नम्बर उपलब्ध हैं. लड़कियां दिए गए नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं. साथ में उन्होंने ये भी बताया कि टीम द्वारा दिए गए डेमो को किस प्रकार संकट के समय पर प्रयोग में ला सकते हैं.

डेमो के दौरान छात्राओं को ये छूट दी गई की वह अपने संदेह को स्पष्ट कर सके. कॉलेज की महिला स्टाफ को भी दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवा कर उसके बारे में जानकारी दी गई. ये कार्यक्रम सिर्फ इस महाविद्यालय में ही नहीं बल्कि झज्जर के हर स्कूल और शैक्षिक संस्थानों में स्वरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा. ताकि हरियाणा की महिलाओं को मजबूत बनाया जा सके.

जानिए क्या है दुर्गा शक्ति एप -

  • 12 जुलाई 2018 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुर्गा शक्ति ऐप को लॉन्च किया .
  • हरियाणा पुलिस के अंतर्गत ये एक एंड्रॉयड आधारित एप है.
  • मोबाइल एप पर एक बार पंजीकरण कराना अनिवार्य है.
  • कोई भी महिला या लड़की संकट में है तो एप में दिए गए लाल बटन को दबा कर वह अपनी जानकारी जीपीएस द्वारा हेल्पलाइन नंबर तक पंहुचा सकती है.
  • सकत में फसी महिला यदि राज्य से बाहर हैं तो इस ऐप के माध्यम से हरियाणा पुलिस की मदद भी ले सकती हैं.
  • एप के माध्यम से पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के बारे में संदेश और सुझाव भी भेज सकती है.

Intro:छात्राओं को आत्म सुरक्षा बारे डेमो देकर किया गया जागरूक
अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शक्ति ऐप बारे दी गई जानकारी
एंकर
झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है । विशेष अभियान के तहत सोमवार को महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सिटी झज्जर एवं क्राइम अगेंस्ट वूमन भारती डबास व इंचार्ज रीना देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं दुर्गा शक्ति एप सहित कानून से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया। दुर्गा शक्ति झज्जर की विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा बारे टिप्स देते हुए गुर सिखलाए गए ।Body:स्वयं की विपरीत समय में सुरक्षा करने में लड़कियां कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़े और हर क्षेत्र में सशक्त बने दुर्गा शक्ति टीम झज्जर में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के विशेष अभियान के तहत डीएसपी भारती डबास की मुख्य मौजूदगी में आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान महिला सहायक उपनिरीक्षक रीना के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम द्वारा डेमो देकर लड़कियों को आत्मरक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। महिला पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को सशक्त बनने के लिए अलग-अलग तरह के डेमो देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भारती डबास ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिलाओं व छात्राओं का सशक्त व जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता व सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1091 व 100 नम्बर उपलब्ध हैं। लड़कियां उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्राएं स्वरक्षा के लिए डेमो करके दिखाए जा रहे प्रत्येक तरीके को भली प्रकार से समझ कर स्वयं को सशक्त बनाएं । छात्राओं को परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी सशक्त व जागरूक होना चाहिए।उन्होने बताया महिला महाविद्यालय झज्जर शहर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति टीम झज्जर मे तैनात सहायक उप निरीक्षक रीना के नेतृत्व में विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिस की टीम ने छात्राओं को स्वरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को लाइव डेमो देकर आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए । छात्राओं को कोई हमला करे तो अपनी सुरक्षा कैसे करें तथा छेड़छाड़ से बचने के लिए सेल्फ डिफेंस करने के गुर सिखाए गए। डेमो के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी विस्तारपूर्वक दिए गए। अभियान के तहत दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कॉलेज के महिला स्टाफ को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर समझाया गया।डीएसपी भारती डबास ने बताया कि दुर्गा शक्ति झज्जर की अलग-2 टीमों द्वारा विभिन्न स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा बारे जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आत्म सुरक्षा बारे जागरुक करते हुए टीम द्वारा छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत स्कूल एवं कालेज छात्राओं को स्वरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट- महिला पुलिस दुर्गा शक्ति इंचार्ज रीना देवी
सपीच - डीएसपी भारती डबास
प्रदीप धनखड़
झज्जर ।Conclusion:कॉलेज के महिला स्टाफ को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर समझाया गया।डीएसपी भारती डबास ने बताया कि दुर्गा शक्ति झज्जर की अलग-2 टीमों द्वारा विभिन्न स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा बारे जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आत्म सुरक्षा बारे जागरुक करते हुए टीम द्वारा छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड करवा कर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत स्कूल एवं कालेज छात्राओं को स्वरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.