ETV Bharat / state

फतेहाबाद: पराली जलाने वाले 40 किसानों को नोटिस, होंगे शस्त्र लाइसेंस रद्द

author img

By

Published : Nov 18, 2019, 5:16 PM IST

फतेहाबाद में पराली जलाने वाले 40 किसानों को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि अगर किसानों ने पराली जलाने को लेकर सही जवाब नहीं दिया तो उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द किए जाएंगे.

फतेहाबाद

फतेहाबाद: जिला प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त हो गया है. फतेहाबाद जिला उपायुक्त ने पराली जलाने वाले 40 किसानों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया है. जिन किसानों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें जिला प्रशासन ने 10 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया है. अगर कोई किसान 10 दिन में अपना जवाब नहीं देता तो उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा.

पराली को लेकर किसानों पर प्रशासन सख्त
वहीं जिस किसान के द्वारा नोटिस का जवाब दिया जाएगा, अगर उससे भी प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ तो भी उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. मीडिया से बातचीत करते हुए जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने को लेकर इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने चेतावनी दी है, लेकिन फिर भी कई किसान पराली जला रहे हैं, जिनके खिलाफ प्रशासन मामले दर्ज कर रहा है.

पराली जलाने वाले 40 किसानों को नोटिस, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर बरसे सुभाष बराला, बोले- चुनाव के लिए कर रहे हैं बयानबाजी

40 किसानों को भेजा गया नोटिस
गौरतलब है कि जिन किसानों पर मामले दर्ज हैं, उन किसानों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला प्रशासन की ओर से शुरुआती चरण में 40 किसानों को शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं. इसके बाद भी प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई जारी रहेगी.

Intro:फतेहाबाद में धान की पराली जलाने वाले 40 किसानों के शस्त्र लाइसेंस होंगे रद्द, फतेहाबाद के डीसी ने 40 किसानों को शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर जारी किए नोटिस, इन किसानों ने 10 दिन में रखना है अपना पक्ष, प्रशासन के द्वारा शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया कर दी गई है शुरू, फतेहाबाद के डीसी का कहना जिन किसानों पर हुए हैं पराली जलाने के मामले दर्ज, उन सभी के शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे रद्द। Body:फतेहाबाद में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। फतेहाबाद के डीसी ने पराली जलाने वाले 40 किसानों को शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया है। जिन किसानों को नोटिस जारी किया गया है उन्हें जिला प्रशासन ने 10 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया है। अगर कोई किसान 10 दिन में अपना जवाब नहीं देता तो उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा। वही जिस किसान के द्वारा नोटिस का जवाब दिया जाएगा उस से जिला प्रशासन संतुष्ट नहीं है तो भी उसका लाइसेंस रद्द होगा मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने को लेकर इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने चेतावनी दी है। लेकिन फिर भी जिन किसानों के द्वारा पराली जलाई जा रही है उन पर प्रशासन मामले दर्ज कर रहा है। जिन किसानों पर मामले दर्ज है, उन किसानों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से शुरुआती चरण में 40 किसानों को शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर यह कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी किसान पराली जलाता है और उस पर मामला दर्ज किया जाता है, उसका शस्त्र लाइसेंस रद्द होगा। जिन गांवों में पराली जलाने की अधिक मामले सामने आए हैं, उपायुक्त की ओर से उन गांवो के सरपंच और नंबरदार को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बाईट- धीरेंद्र खडगटा जिला उपायुक्त फतेहाबादConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.