ETV Bharat / state

फतेहाबाद विधानसभा सीट पर बनाए गए 2 पिंक बूथ, महिलाएं सामग्री लेकर हुईं रवाना

author img

By

Published : Oct 20, 2019, 5:01 PM IST

विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए फतेहाबाद प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है. प्रशासन ने शहर में दो पिंक बूथ बनाएं हैं, जहां सारी ड्यूटी महिलाओं द्वारा की जाएगी.

फतेहाबाद विधानसभा सीट

फतेहाबाद: विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 2 पिंक बूथ बनाए गए हैं. इन पिंक बूथों में सुरक्षाकर्मी से लेकर बूथ के स्टाफ तक सारा काम महिलाएं ही संभालेंगी.

महिलाओं को पुरुष सुरक्षाकर्मियों और पुरुष स्टाफ के बीच कई बार वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए और महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने बूथ नंबर 47-48 को पिंक बूथ के नाम से घोषित किया है.

फतेहाबाद विधानसभा सीट पर बनाए गए 2 पिंक बूथ, देखें वीडियो

महिलाओं पोलिंग सामग्री लेकर हुई रवाना
47 और 48 पोलिंग बूथ में महिलाएं ही सुरक्षाकर्मी होंगी और चुनाव ड्यूटी पर भी महिलाओं को तैनात किया गया है. इसी को लेकर 20 अक्टूबर को महिलाओं की पोलिंग पार्टी अपनी चुनाव सामग्री लेकर अपने बूथों के लिए महिला कॉलेज से रवाना हुई.

मीडिया से बातचीत करते हुए पोलिंग स्टाफ की सदस्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वो मतदान करवाने के लिए जा रही हैं. उन्होंने कहा कि वो निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे और उन्हें खुद पर नाज होगा कि वो भी पुरुषों से कम नहीं है और चुनावी व्यवस्था संभाल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: असंध विधानसभा सीट पर विशेष पर्यवेक्षक होगा नियुक्त

'पिंक बूथों को सजाया जाएगा'
चुनावी ड्यूटी कर रही महिलाओं ने बताया कि पिंक बूथों की संख्या प्रशासन को बढ़ानी चाहिए ताकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ सके और महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले. महिला स्टाफ ने बताया कि उनके द्वारा अपने इलाके के पिंक बूथों को सजाया भी जाएगा.

सदस्यों ने बताया कि पिंक बूथ अन्य सभी चुनावी बूथों से अलग होंगे और अच्छी तरह से सजाए जाएंगे. महिला स्टाफ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी वो चुनावी ड्यूटी कर चुकी हैं. पिछली बार लोकसभा चुनाव में एक पिंक बूथ बनाया गया था, जबकि अब 2 बूथ बनाए गए हैं

ये भी पढ़ें- कल हरियाणा में 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, 1.83 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

Intro:फतेहाबाद विधानसभा चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहर में बनाए गए दो पिंक बूथ, इस पिंक बूथ में सुरक्षाकर्मियों से लेकर पोलिंग बूथ ड्यूटी देने का काम करेंगी महिलाएं, अपने अपने पोलिंग बूथ के लिए चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुई महिलाओं की टोली, महिलाओं का कहना हमार चुनाव में बढ़नी चाहिए पिंक बूथ की संख्या, महिलाओं को भी मिलना चाहिए आगे आने का मौका, महिलाएं भी उचित व्यवस्था के साथ चुनाव करवा सकती हैं संपन्न।Body:फतेहाबाद विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 2 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथो में सुरक्षाकर्मी से लेकर भूत के स्टाफ तक सारा काम महिलाएं ही संभालेंगी। महिलाओं को पुरुष सुरक्षाकर्मियों और पुरुष स्टाफ के बीच कई बार वोट डालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार शहर में बूथ नंबर 47-48 को पिंक बूथ के नाम से घोषित किया है। 47 और 48 पोलिंग बूथ में महिलाएं ही सुरक्षाकर्मी होंगी और चुनाव ड्यूटी पर भी महिलाओं को तैनात किया गया है। आज महिलाओं की पोलिंग पार्टी अपनी चुनाव सामग्री लेकर अपने बूथो के लिए महिला कॉलेज से रवाना हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए पोलिंग स्टाफ की सदस्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह मतदान करवाने के लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे और उन्हें खुद पर नाज होगा कि वह भी पुरुषों से कम नहीं है और चुनावी व्यवस्था संभाल सकती हैं। चुनावी ड्यूटी कर रही महिलाओं ने बताया कि पिंक बूथों की संख्या प्रशासन को बढ़ानी चाहिए ताकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ सके और महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले। महिला स्टाफ ने बताया कि उनके द्वारा अपने इलाके के पिंक बूथो को सजाया भी जाएगा, पिंक बूथो अन्य सभी चुनावी बूथो से अलग होंगे और अच्छी तरह से सजाए जाएंगे। महिला स्टाफ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी वह चुनावी ड्यूटी कर चुकी है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में एक पिंक बूथ बनाया गया था, जबकि अब 2 बूथ बनाए गए हैं।
फाईल :1- चुनाव सामग्री लेकर चुनावी बूथो की ओर रवाना होती हुई महिला एजेंट
फाईल: 2- बाईट- पिंक बूथ की पोलिंग पार्टी एजेंट जसविंदर कौर
फाईल: 3- बाईट- पिंक बूथ की पोलिंग पार्टी एजेंट रचनाConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.