ETV Bharat / state

हरियाणा में लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, 23 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, जानें मौसम का हाल

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा का मौसम (haryana weather updates) भी तेजी से बदल रहा है. बुधवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा, जोकि मंगलवार को 1 डिग्री दर्ज किया गया था.

author img

By

Published : Dec 29, 2022, 7:55 AM IST

haryana weather updates
हरियाणा में ठंड का प्रकोप कॉन्सेप्ट इमेज
haryana weather updates
हरियाणा में दिन का तापमान

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड और कोहरे के बाद अब शीतलहर (cold wave in haryana) ने लोगों का घर ने निकलना दूभर कर दिया है. हालांकि बुधवार को हरियाणा के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली. मंगलवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को ये 4 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार को ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन का अहसास पूरे दिन रहा. वहीं आसमान में पूरे दिन कोहरा छाया रहा.

जबकि दिन में थोड़ी देर धूप भी निकली. इसके बाद पूरा दिन बादल छाए रहे. बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान (temperature in haryana) 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा. वीरवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में कोहरे की हल्दी चादर चढ़ी दिखाई दी. जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. अल सुबह हरियाणा के कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम रही.

haryana weather updates
हरियाणा में रात का तापमान

बुधवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान (temperature in hisar) 4 डिग्री रहा, जोकि औसत से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार और भिवानी में 4.3 डिग्री, झज्जर में 4.7 डिग्री और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया. सभी जिलों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे आ गया है. बुधवार को सिरसा में सबसे अधिक तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Night Shelter in Sonipat: सोनीपत में एक ही रैन बसेरे की हालत सही, कई रैन बसेरों की हालत दयनीय

वहीं महेंद्रगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा. हरियाणा मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गंभीर शीतलहर की स्थिति की सूचना दी है. अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. हरियाणा मौसम विभाग (haryana meteorological department) ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना जताई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.