ETV Bharat / state

हरियाणा में सेवा देंगे 6 नवनियुक्त ट्रेनी IPS, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट - 6 नवनियुक्त प्रशिक्षु आईपीएस हरियाणा

6 नवनियुक्त ट्रेनी IPS हरियाणा में अपनी सेवाएं देंगे. सभी नवनियुक्त ट्रेनी अधिकारियों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की.

six newly appointed trainee ips meet haryana governor satyadev narayan arya
हरियाणा में सेवा देंगे 6 नवनियुक्त प्रशिक्षु IPS, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
author img

By

Published : Aug 18, 2020, 9:46 AM IST

Updated : Aug 18, 2020, 12:03 PM IST

चंडीगढ़: भारतीय पुलिस सेवा हरियाणा कैडर के 6 नवनियुक्त ट्रेनी अधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार भेंट की. इन अधिकारियों में अमित, गौरव हेमेन्द्रा कुमार मीणा, कुलदीप सिंह, मेधा भूषण और सिद्धार्थ जैन शामिल थे. इन सभी अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से संबंधित अपना परिचय भी दिया. ये सभी 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.

राज्यपाल आर्य ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आप सबके लिए गर्व की बात है कि आपको हरियाणा जैसे विकसित और शांतिप्रिय प्रदेश में काम करने का मौका मिला है. प्रगति के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा.

हरियाणा के राज्यपाल ने ये भी कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भी हरियाणा के कईं जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर आते हैं. इस कारण से भी हरियाणा में काम करने वाले अधिकारियों के लिए करियर से संबंधित अपार संभावनाएं हैं. आर्य ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए विकट परिस्थितियों में सही सूचनाओं के आधार पर कार्य करने से अधिकारियों की कार्यकुशलता परखी जाती है.

ये भी पढ़िए: हरियाणा: 15 दिनों में 11 मोस्ट वांटेड समेत 612 अपराधी गिरफ्तार

राज्यपाल आर्य ने महिला अधिकारी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की नीतियों की बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम फहरा रही हैं. इससे देश की समृद्धि और उन्नति प्रदर्शित होती है.

Last Updated : Aug 18, 2020, 12:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.