चंडीगढ़: शुक्रवार को एनडीए (National Democratic Alliance) की राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार द्रौपदी मुर्मू (nda presidential candidate draupadi murmu) ने हरियाणा बीजेपी, जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक (draupadi murmu in chandigarh) की. चंडीगढ़ हरियाणा निवास में आयोजित इस बैठक में द्रौपदी ने सभी विधायकों से अपने समर्थन में वोट की अपील की.
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए. हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ से बीजेपी के सांसदों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ पहुंचने पर एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. बैठक में द्रौपदी मुर्दू ने हरियाणा के विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील की. इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने किया.
![nda presidential candidate draupadi murmu](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/15708420_kirron.jpg)
हरियाणा के विधायकों से बैठक करने के लिए द्रौपदी मुर्मू सीधा चंडीगढ़ आई थी. दरअसल पहले बैठक चंडीगढ़ में होनी थी, किन्हीं कारणों से चंडीगढ़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू हिमाचल के लिए रवाना हो गई. हिमाचल प्रदेश के बद्दी में द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया और तमाम विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील की.
हिमाचल से लौटने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के बीजेपी, जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की और अपने समर्थन में वोट की अपील की. चंडीगढ़ हरियाणा निवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.