ETV Bharat / state

CORONA EFFECT: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स रद्द

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कई फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला लिया है. चंडीगढ़ से डोमेस्टिक के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी रद्द की गई हैं.

author img

By

Published : Mar 19, 2020, 8:47 PM IST

Many flights canceled from Chandigarh Airport due to corona virus

चंडीगढ़: पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के कई संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. गुरुवार को चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज भी सामने आ चुका है. इसके अलावा विश्व के बहुत से देशों में कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है, जिसके चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दूसरे देशों व शहरों को जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

इन फ्लाइट्स को किया गया रद्द

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट चंडीगढ़-दुबई को 30 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है. 19 मार्च को इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ से मुंबई, चंडीगढ़ से दिल्ली और चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स रद्द, देखें वीडियो

साथ ही गो एयर की चंडीगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ से अहमदाबाद, चंडीगढ़ से मुंबई और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 20 मार्च को भी चंडीगढ़ से चलने वाली कई फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, जिनके लिए एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि वो संचालन कारणों की वजह से रद्द की गई हैं.

इन फ्लाइट्स में इंडिगो की चंडीगढ़ से मुंबई और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. साथ ही गो एयर कि चंडीगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ से अहमदाबाद, चंडीगढ़ से हैदराबाद, चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी हुई रद्द

आपको बता दें कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस समय सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट संचालित की जाती हैं. जिनमें से एक फ्लाइट दुबई जाती है और दूसरी शारजाह. अब 30 मार्च तक दुबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. साथ ही आने वाले दिनों में कई अन्य डोमेस्टिक फ्लाइट को भी रद्द किया जा सकता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.