![Haryana Weather Update haryana mausam update Chandigarh Meteorological Department](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/17707869_chandigarh_aspera.jpg)
चंडीगढ़: हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दिन में धूप खिली रहने से लोगों को फिलहाल दिन में सर्दी से राहत मिलती रहेगी. हालांकि सुबह और शाम के समय प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 फरवरी को आंशिक तौर पर व 21 फरवरी को घने बादल छाने का पुर्वानुमान जताया है. महीने के अंतिम सप्ताह में भी बादल छाए रहेंगे. जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
19 फरवरी को हरियाणा में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. हरियाणा में फरवरी महीने में औसतन तापमान न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहता है. जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हरियाणा में गुरुवार सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये दोपहर बाद बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हो गया. हरियाणा के आस पास के राज्यों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
![Haryana Weather Update haryana mausam update Chandigarh Meteorological Department](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/17707869_chandigarh2_aspera.jpg)
हरियाणा में न्यूनतम तापमान: हरियाणा मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में 7.1, महेंद्रगढ़ में 7.2, कैथल में 7.6 और महेंद्रगढ़ के नारनौल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के करीब बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इसमें मामूली गिरावट हो सकती है.
पढ़ें: G20 Summit in gurugram: जी-20 सम्मेलन में दिखेगा समृद्ध भारत और हरियाणवी संस्कृति का अनूठा संगम
हरियाणा में अधिकतम तापमान: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल कस्बे में दर्ज किया गया, यहां दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश के शेष जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लोगों को बढ़ते तापमान थोड़ी राहत मिलेगी. प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है.