ETV Bharat / state

हरियाणा में गति पकड़ेगा विकास, इन 82 बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से होगा कार्य - हरियाणा में 100 करोड़ की परियोजनाओं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने 100 करोड़ से अधिक की सभी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है.

Manohar Lal Khattar
Manohar Lal Khattar
author img

By

Published : Jan 19, 2022, 7:21 PM IST

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) राज्य की विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी दिशा में आज उन्होंने प्रदेश में चल रही 100 करोड़ रुपये से अधिक की सभी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने की अपनी मंजूरी प्रदान की है. ताकि इन चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके. यह कमेटी हर माह इन परियोजनाओं की समीक्षा करेगी. इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कमेटी में वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सदस्य हैं.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस प्रकार की परियोजनाओं की समीक्षा स्वयं भी करेंगे ताकि जहां किसी भी परियोजना में विभागों को दिक्कत या समस्या आ रही होगी, उसका तुरंत समाधान हो सके. इसी कड़ी में आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री स्वयं एक बैठक करके इन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 82 ऐसी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कार्य जारी हैं, जिन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं 14 विभागों की चलाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- प्रदेश में 36 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा यूरिया है मौजूद- जेपी दलाल

इनमें तकनीकी शिक्षा विभाग की दो परियोजनाएं, गृह विभाग की तीन परियोजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की तीन परियोजनाएं, परिवहन विभाग की एक परियोजना, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तीन परियोजनाएं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सात परियोजनाएं, ग्राम एवं आयोजना विभाग की सात परियोजनाएं, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की छ: परियोजनाएं, बिजली विभाग की आठ परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग व वास्तुकला विभाग की 19 परियोजनाएं, नागरिक उड्डयन विभाग की एक परियोजना, स्कूल शिक्षा विभाग की दो परियोजनाएं, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की दो परियोजनाएं और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 18 परियोजनाएं शामिल हैं.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.