ETV Bharat / state

निगम चुनाव प्रचार में बोले अरविंद केजरीवाल, 'चंडीगढ़ को पंजाब में मिलाने की चल रही अफवाह'

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में वोट मांगते हुए चंडीगढ़ को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है.

author img

By

Published : Dec 20, 2021, 3:44 PM IST

arvind kejriwal on chandigarh
arvind kejriwal on chandigarh

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election 2021) में प्रचार के दौरान रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal on chandigarh) ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि मैंने ऐसा सुना है कि केंद्र सरकार जल्दी ही चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल कर देगी. अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और इसलिए चंडीगढ़ के लोगों से आप को वोट देने की अपील की.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह अफवाह बड़ी तेजी से चल रही है. अफवाह गलत भी हो सकती है और सही भी. अफवाह यह चल रही है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब के हाथों में सौंपने का प्लान बना चुकी है. इसी अफवाह के आधार पर केजरीवाल ने चंडीगढ़ के लोगों से वोट मांगे हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है. आप लोग आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए क्योंकि बीजेपी को वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा. ऊपर तो आम आदमी पार्टी की सरकार होगी. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाएं.

निगम चुनाव प्रचार में बोले अरविंद केजरीवाल, 'चंडीगढ़ को पंजाब में मिलाने की चल रही अफवाह'

ये भी पढ़ें- Chandigarh Election News: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित, 24 दिसंबर को मतदान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ नगर निगम में भी आम आदमी की सरकार बनती है तो चंडीगढ़ का सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि अगर चंडीगढ़ नगर निगम में कोई और पार्टी आती है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो कोई दूसरी पार्टी चंडीगढ़ के लिए इतना काम नहीं कर सकती जितना आम आदमी पार्टी कर सकती है. उन्होंने कहा कि इस समय चंडीगढ़ में मेयर भाजपा का है. सांसद भी भाजपा से ही हैं और गवर्नर भी भाजपा से ही हैं, लेकिन फिर भी चंडीगढ़ का जो हाल हुआ है वह आप सबने देखा है. इसीलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देकर सत्ता में लाएं ताकि चंडीगढ़ को फिर से सिटी ब्यूटीफुल बनाया जा सके.

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का कार्यक्रम

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होना है. 24 दिसंबर को मतदान होगा जो सुबह 7:30 बजे से शाम को 5:00 बजे तक होगा. चुनाव से 72 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाएगा. 27 दिसंबर को नगर निगम के लिए वोटों की काउंटिंग होगी. नगर निगम के चुनाव में इस बार कुल मतदाता 6 लाख 30 हजार से अधिक हैं. जिनमें 3 लाख 30 हजार से अधिक पुरुष मतदाता और 2 लाख 99 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं. इसके अलावा थर्ड जेंडर वोटर्स 17 हैं.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.