ETV Bharat / state

किसान आंदोलन का खत्म होना, अहंकारी सरकार की हार का सबसे बड़ा सबूत- सुशील गुप्ता

author img

By

Published : Dec 11, 2021, 8:41 PM IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता (AAP MP Sushil Gupta) ने किसानों की घर वापसी पर कहा कि मैं देश के अन्नदाता को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने देश की घमंडी और अहंकारी सरकार को यह बता दिया कि सरकार जनता के लिए होती है, जनता सरकार के लिए नहीं.

AAP MP Sushil Gupta
AAP MP Sushil Gupta

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और हरियाणा आप के प्रभारी सुशील गुप्ता (AAP MP Sushil Gupta) शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देश के अन्नदाता को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने देश की घमंडी और अहंकारी सरकार को यह बता दिया कि सरकार जनता के लिए होती है, जनता सरकार के लिए नहीं. चाहे किसान आंदोलन खत्म करने का एक कारण यूपी और पंजाब के चुनाव क्यों न हो, लेकिन किसानों के आगे सरकार को अपनी हार माननी पड़ी है.

हरियाणा के बारे में उन्होंने कहा कि इस समय हरियाणा में पार्टी का कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं है, लेकिन पार्टी ने हरियाणा को चार भागों में बांटा हुआ है और उन चारों भागों में अलग-अलग सीनियर नेता काम कर रहे हैं. वास्तविकता ये है कि अकेला प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश में काम नहीं कर सकता. अलग-अलग सीनियर नेता ही काम करते हैं. हर पार्टी में ऐसा होता है, लेकिन आम आदमी पार्टी उसे आधिकारिक तौर पर कर रही है जबकि बाकी पार्टियां ऐसा नहीं कर रही.

ये भी पढ़ें- नवीन जयहिंद ने सरकार पर कसा तंज, बोले- '10वीं फेल को बना रखा शिक्षा मंत्री, और सी ग्रेड अभिनेता को बनाया SUPVA का वीसी'

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को लेकर आप के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हालांकि उनके पास फिलहाल पार्टी का कोई पद नहीं है, लेकिन फिर भी वे जनता और युवाओं के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, और उनके लिए ही विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी भी ऐसा ही कर रही है इसलिए वे पार्टी से अलग नहीं है.

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और चंडीगढ़ नगर निगम अलग नहीं है. दिल्ली में भी नगर निगम की सत्ता भाजपा के पास है. जिस वजह से वहां पर काफी भ्रष्टाचार भी है. चंडीगढ़ के साथ-साथ हम जल्द ही दिल्ली नगर निगम भी जीतेंगे और दिल्ली के लिए और ज्यादा काम करेंगे. जहां तक बात चंडीगढ़ नगर निगम की है यहां पर हम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करेंगे. सफाई की व्यवस्था को और अच्छा करेंगे, और तमाम जो सुधार होंगे उसके लिए पार्टी काम करेगी. चंडीगढ़ में भी दिल्ली मॉडल को अपनाया जाएगा.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.