ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के चेहरे पर लगा एक बदनुमा दाग हैं- अनिल विज

author img

By

Published : Sep 18, 2019, 10:14 AM IST

Updated : Sep 18, 2019, 1:10 PM IST

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को विवादित बयान दिया था. अनिल विज ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है.

anil vij comments on digvijay singh

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. अनिल विज ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के चेहरे पर बदनुमा दाग बताया है.

क्या कहा अनिल विज ने?
अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के चेहरे पर लगा हुआ एक बदनुमा दाग हैं. जो लगातार भारत की मान्यताओं पर प्रहार कर रहा है. कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी खामोश रह कर दिग्विजय के बयानों को अपनी मूक सहमति दे रही हैं.

वीडियो पर क्लिक कर जानें कि दिग्विजय सिंह के बारे में अनिल विज ने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को विवादित बयान दिया था. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा. आज भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं.

  • #WATCH Digvijaya Singh, Congress in Bhopal: Today, people are wearing saffron clothes and raping, rapes are happening inside temples, is this our religion? Those who have defamed our 'Sanatan Dharma', not even god will forgive them. pic.twitter.com/psAQcd1R7p

    — ANI (@ANI) September 17, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर पलटवार किया है. अनिल विज ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है. अनिल विज ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के चेहरे पर बदनुमा दाग है.

विवादित बयानों से सुर्खियों में दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. उनके बयान से कांग्रेस पार्टी को कई बार फजीहत झेलनी पड़ी है. दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर विवादित बयान दिया था.

ये भी पढ़ें- जाने क्यों ? अनिल विज ने कुमारी सैलजा को गद्दार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पलटूराम कहा

उन्होंने कहा था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं. इसके साथ उन्होंने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से पैसा लेने का भी आरोप लगाया था.

Intro:Body:

anil vij comments on digvijay singh

Conclusion:
Last Updated : Sep 18, 2019, 1:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.