ETV Bharat / briefs

बुधवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से किया गया 16 फ्लाइट्स का संचालन

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार को 16 फ्लाइट्स का संचालन किया गया. जिसकी सहयता से सैकड़ों लोग देश के अलग-अलग राज्य पहुंचे. साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से करीब दो महीने बाद लोग चंडीगढ़ पहुंचे.

author img

By

Published : May 28, 2020, 9:44 AM IST

Flights operated from Chandigarh Airport

चंडीगढ़: देशभर में कोरोना काल के दौरान ट्रेन और बस के बाद अब हवाई सेवा भी शुरू कर दी गई है. ताकि लॉकडाउन के दौरान फंसे लोग अपने गृह राज्य पहुंच सके. बुधवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 16 फ्लाइट्स का संचालन किया गया.

बुधवार को मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो फ्लाइट में 185 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे. वहीं दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट में 78, एयर इंडिया की पहली फ्लाइट में 66 लोग, दिल्ली से आने वाली विस्तारा एयर की फ्लाइट में 69 लोग चंडीगढ़ पहुंचे.

इसके अलावा इंडिगो की बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट में 128 लोग चंडीगढ़ पहुंचे. एयर इंडिया की धर्मशाला से आने वाली फ्लाइट में कुल 7 लोग चंडीगढ़ पहुंचे. वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट्स ने भी दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी. इंडिगो की फ्लाइट में 47 लोगों ने चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान भरी.

ये भी पढ़िए: श्रमिक मामले में केंद्र को राजधर्म याद दिलाने के लिए गए सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला

वहीं इंडिगो एयर की फ्लाइट से 82 यात्री चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे. वहीं एयर इंडिया की पहली फ्लाइट से 60 यात्री और एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट में 8 यात्री चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

इसके अलावा इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में 68 लोगों ने यात्रा की. वहीं चंडीगढ़ से धर्मशाला जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 यात्रियों ने उड़ान भरी. बता दें कोरोना काल के दौरान धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.