ओडिशा : नाले में मिला व्हेल शार्क का शव - व्हेल शार्क का शव
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-10907490-thumbnail-3x2-wakle.jpg)
ओडिशा के बालासोर में रविवार को शवखांटापाड़ा पुलिस की सीमा के तहत कांतियाचेरा गांव के पास समुद्र से जुड़े एक नाले में व्हेल शार्क का शव में पाया गया. शार्क की मौत के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है स्थानीय मछुआरों ने पांच क्विंटल वजन की एक व्हेल शार्क को पकड़ा और तीन दिन पहले किनारे पर ले आए. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, इस कारण मछुआरों ने बाद में व्हेल शार्क को समुद्र में छोड़ दिया.