thumbnail

गाय ने दो बार मारी लात तो दूर से प्रणाम कर चले गए भाजपा सांसद

By

Published : Dec 10, 2022, 6:10 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST

भाजपा के राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव (GVL Narasimha Rao) को आंध्र प्रदेश में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा. गुंटूर मिर्चीआर्डू में एक कार्यक्रम में आए जीवीएल नरसिम्हा राव ने गौशाला में एक गाय को छुआ तो उसने दो बार लात मारी. पहले जब उन्होंने उसे छुआ तो उसने तेज लात मारी. जीवीएल नरसिम्हा राव ने थोड़ा रुककर फिर उसे छूने की कोशिश की तो उसने दोबारा लात मारी. इस पर जीवीएल पीछे हट गए. आयोजकों ने एक बार फिर जीवीएल को आगे आने के लिए कहा लेकिन वह दूर से ही गाय को प्रणाम कर चले गए.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.