ETV Bharat / state

कांग्रेस नेता करण सिंह के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली

author img

By

Published : Aug 5, 2019, 10:24 AM IST

कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह की सुरक्षा के लिए गेट पर मेघालय पुलिस का एक जवान तैनात था. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जवान ने खुद को गोली मार ली.

कांग्रेस नेता करण सिंह के घर पर तैनात पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली, ETV BHARAT

नई दिल्ली: चाणक्य पुरी स्थित कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह के घर पर तैनात एक जवान ने सोमवार सुबह खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवान को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. चाणक्य पुरी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कांग्रेस नेता करण सिंह के घर पर तैनात पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली

जानकारी के अनुसार डॉ. करण सिंह का चाणक्य पुरी में घर है. यहां पर सुरक्षा के लिए गेट पर मेघालय पुलिस का एक जवान तैनात था. सोमवार सुबह अचानक गेट के पास गोली चलने की आवाज आई. घर में मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ हालत में मेघालय पुलिस का जवान पड़ा हुआ था. पास में ही उसकी बंदूक रखी हुई थी. तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुर्घटनावश गोली चलने की आशंका
संयुक्त आयुक्त आनंद मोहन ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, लेकिन प्राथमिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है. मौके की छानबीन से ऐसा लगता है कि जवान की अपनी बंदूक से उसे गोली लगी है. हालत गंभीर होने के चलते उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है. पुलिस घटना को लेकर घर में मौजूद अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है.

परिवार को दी गई जानकारी
पुलिस की तरफ से घायल पुलिसकर्मी के परिवार को जानकारी दे दी गई है. वहीं उस हथियार को भी जब्त कर लिया गया है जिससे गोली चली है.

Intro:नई दिल्ली
चाणक्य पुरी स्थित कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह के घर पर तैनात एक जवान ने सोमवार सुबह खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवान को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. चाणक्य पुरी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Body:जानकारी के अनुसार डॉ. करण सिंह का चाणक्य पुरी में घर है. यहां पर सुरक्षा के लिए गेट पर मेघालय पुलिस का एक जवान तैनात था. सोमवार सुबह अचानक गेट के पास गोली चलने की आवाज आई. घर मे मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ हालत में मेघालय पुलिस का जवान पड़ा हुआ था. पास में ही उसकी बंदूक रखी हुई थी. तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई एवं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुर्घटनावश गोली चलने की आशंका

संयुक्त आयुक्त आनंद मोहन ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, लेकिन प्राथमिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है. मौके की छानबीन से ऐसा लगता है कि जवान की अपनी बंदूक से उसे गोली लगी है. हालत गंभीर होने के चलते उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है. पुलिस घटना को लेकर घर में मौजूद अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है.

Conclusion:परिवार को दी गई जानकारी
पुलिस की तरफ से घायल पुलिसकर्मी के परिवार को जानकारी दे दी गई है. वहीं उस हथियार को भी जब्त कर लिया गया है जिससे गोली चली है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.