ETV Bharat / state

सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा नहीं हुआ पूरा, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

author img

By

Published : Apr 14, 2023, 10:46 PM IST

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम के सेंट्रल जोन ऑफिस पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों की शिकायत है कि निगम में आप की सरकार बनाने पर भी सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है.

सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया  प्रदर्शन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के दौरान नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा उठा था. दिल्ली नगर निगम चुनाव में नई सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, जिसके कारण कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सेंट्रल जोन ऑफिस पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई.

स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के नेता नवीन वैद ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने से रोका जा रहा है, जबकि करुणामूलक आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का आदेश निकल चुका है. जितने कर्मचारी 2010 तक के भर्ती हैं उन को पक्का करने का आदेश है तो फिर क्यों कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है. जितने भी कच्चे सफाई कर्मचारी 2010 तक के भर्ती के काम कर रहे हैं उनको एक साथ पक्का किया जाए. सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हम लोगों ने नगर निगम के सेंट्रल जोन लाजपत नगर ऑफिस में प्रदर्शन कर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईडी पर लगाया भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप

बता दें, बीते नगर निगम चुनाव में दिल्ली नगर निगम के खस्ताहाल का मुद्दा बढ़ चढ़कर आम आदमी पार्टी ने उठाया था और बीजेपी पर हमला बोला था कि बीजेपी अपने शासन में नगर निगम का बेड़ा गर्क कर रखा है. ना साफ सफाई होती है और ना ही नगर निगम के कर्मचारियों को स्थाई किया जाता है. हमारी सरकार बनेगी तो अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा. अब दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी सफाई कर्मचारी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: CBI summons to CM Kejriwal: ट्विटर पर यूजर्स बोले- एक किलो घी मतलब एक करोड़ रुपए

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.