ETV Bharat / state

कालिंदी कुंज: फिर यमुना में बढ़ा प्रदूषण, नदी में बह रहा जहरीला सफेद झाग

author img

By

Published : Nov 6, 2020, 1:00 PM IST

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच मैली होती यमुना नदी ने अब चिंता बढ़ा दी है. यमुना में आज जहरीला सफेद झाग नजर आ रहा है. दिल्ली में कालिंदी कुंज इलाके के नजदीक से बह रही यमुना नदी में सफेद झाग की चादर बिछ गई है.

poisonous toxic foam floating on yamuna river at kalindi kunj in delhi
यमुना नदी में बह रहा जहरीला सफेद झाग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता के साथ-साथ पानी भी खराब हो गया है. यमुना नदी में प्रदूषण के कारण अब जहरीला झाग बनने लगा है. ऐसा ही कालिंदी कुंज इलाके में स्थित यमुना नदी में देखा गया. यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने का असर दिखाई दे रहा है.

यमुना नदी में बह रहा जहरीला सफेद झाग

बड़ी मात्रा में दिख रहा सफेद रंग का झाग

यमुना के पानी के ऊपर बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग लगातार दिखाई दे रहा है. बता दें कि जब यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ती है, तो पानी के ऊपर सफेद रंग का झाग दिखाई देता है. एक बार फिर कालिंदी कुंज यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग दिखाई दे रहा है. दिल्ली की यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने को लेकर ईटीवी भारत की टीम ने कालिंदी कुंज यमुना से ग्राउंड रिपोर्ट कर चेक किया जिसमें अमोनिया की मात्रा बढ़ने के बाद झाग यमुना में बड़े पैमाने पर नजर आया.

पानी की सप्लाई पर पड़ा असर

कालिंदी कुंज यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने का असर दिख रहा है और पानी के ऊपर बड़े पैमाने पर सफेद रंग का झाग नजर आ रहा है. बता दें कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से दिल्ली में पानी सप्लाई पर असर पड़ा है और पानी की सप्लाई कई इलाकों में कम की जा रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.