नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी को साल 2020 ने जाते-जाते बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है. मनोज तिवारी एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है.
-
मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020
ट्विटर पर फोटो साझा कर दी जानकारी
मनोज तिवारी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है. तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बेटी को गोद में लिए हुए एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर के साथ मनोज ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे घर आई एक नन्ही परी. मेरे घर में बेटी ने जन्म लिया है. जय जगदंबे'. उनके इस ट्वीट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. तिवारी को तमाम राजनीतिक जगत की हस्तियों के साथ ही सिनेमा से जुड़े लोग भी बधाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सिद्धपीठ कालकाजी मंदिर में इस बार नए साल पर नहीं होंगे बड़े कार्यक्रम
मनोज तिवारी की पहली बेटी मुंबई में कर रही पढ़ाई
बता दें कि मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में पढ़ाई कर रही है. मनोज तिवारी उससे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं. भोजपुरी सुपरस्टार तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था. बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा. 2019 में वे दोबारा भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए.