ETV Bharat / state

रोहिणी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन

author img

By

Published : Dec 16, 2021, 8:13 PM IST

दिल्ली के रोहिणी में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.

रोहिणी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन
रोहिणी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली: नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली के रोहिणी में भाजपा निगम पार्षद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए गए.

देश की हर एक महिला सशक्त हो और आत्मनिर्भर हो, उसके लिए शासन से लेकर प्रशासन और तमाम सामाजिक संस्थाओं द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. इसी को लेकर दिल्ली के रोहिणी इलाके में वार्ड 25 की निगम पार्षद कनिका जैन की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम में रोहिणी एसडीएम मीना त्यागी, संपूर्णा एनजीओ की संस्थापक डॉ. शोभा विजेंद्र और पूजा कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे. इसके अलावा कार्यक्रम में बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का मुख्य मकसद था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, ताकि महिलाएं खुद को सशक्त बना सके.

ये भी पढ़ें- पालतू कुत्ते ने पुलिसवालों पर भौंका तो पुलिस ने पिटबुल कुत्ते से उसकी फाइट करवा दी

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने आये हुए सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही लोगों के बीच सफल महिलाओं के उदाहरण भी पेश किए गए ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिल सके. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं. कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए गए.

महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

गौरतलब है कि आज राजधानी दिल्ली सहित देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था नारी सशक्तिकरण की ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.