ETV Bharat / state

बकाया संपत्तिकर कलेक्शन में जुटा नगर निगम, पार्षद ने कार्यालय में किया कैंप का आयोजन - पार्षद कार्यालय में कैंप

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर कलेक्शन शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में बुध विहार निगम वार्ड में स्थानीय भाजपा निगम पार्षद गायत्री गर्ग ने एक कैंप का आयोजन किया. जिसमें आम लोगों की सहूलियत के लिए निगम पार्षद के कार्यालय में ही लोगों के संपत्ति कर जमा किए जा रहे हैं.

Councilor organized camp in office to collect outstanding property tax
बकाया संपत्तिकर कलेक्शन में जुटा नगर निगम
author img

By

Published : Nov 1, 2020, 1:54 PM IST

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बुध विहार निगम वार्ड में स्थानीय भाजपा निगम पार्षद गायत्री गर्ग ने बकाया संपत्ति कर कलेक्शन के लिए एक कैंप का आयोजन किया. जिसमें आम लोगों की सहूलियत के लिए निगम पार्षद के कार्यालय में ही लोगों के संपत्ति कर जमा किए जा रहे हैं.

बकाया संपत्तिकर कलेक्शन में जुटा नगर निगम

रेवन्यू कलेक्शन में जुटा निमग

दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में नाकामयाब साबित हो रहा है. जिसकी वजह से अब नगर निगम ने रिवेन्यू कलेक्शन करने के लिए अपनी कमर कस ली है. जिसके लिए निगमकर्मी से लेकर निगम पार्षद तक लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बुध विहार वार्ड 27 में देखने को मिल रहा है. बुध विहार की निगम पार्षद गायत्री गर्ग ने अपने कार्यालय पर एक अनधिकृत कॉलोनी के निवासियों के लिए एक कैंप का आयोजन किया है.

कार्यालय पर कैंप

इस कैंप में सभी लोग विशेष छूट के साथ अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं. नगर निगम द्वारा दी जा रही विशेष छूट आम जनता को केवल 31 अक्टूबर तक के लिए ही उपलब्ध है. इसी को ध्यान में रखते निगम पार्षद गायत्री गर्ग ने अपने कार्यालय पर कैंप का आयोजन किया है, जिसमें लोगों को ना केवल संपत्ति कर को लेकर पूरी जानकारी दी जा रही है बल्कि लोगों भविष्य में इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया जा रहा है. ताकि लोग बढ़ चढ़ कर संपत्ति कर जमा कर सकें.

घर जाकर कर रहे जागरूक

इस कैंप के माध्यम से लोगों को निगम कार्यालय में जाकर धक्के खाने की जरूरत नहीं है, वह अपनी सहूलियत के हिसाब से कैंप का फायदा ले सकता है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बुध विहार से निगम पार्षद गायत्री गर्ग ने बताया कि जनता का अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है, साथ ही गायत्री गर्ग ने कहा कि वह अपने स्तर पर भी लोगों के घरों में जाकर ज्यादा से ज्यादा संपत्ति कर जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.