ETV Bharat / state

BJP का घोषणापत्र जलाएंगे केजरीवाल, AAP का बड़ा एलान - full statehood

आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से तो पूर्ण राज्य को लेकर दावे, वादे कर ही रही है. इस मुद्दे पर अपनी विरोधी पार्टियों को भी कठघरे में खड़ा कर रही है. पूर्व में कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा पूर्ण राज्य को लेकर किए गए वादों को हथियार बनाकर आम आदमी पार्टी उन्हीं पर वार कर रही है.

भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे केजरीवाल
author img

By

Published : Mar 12, 2019, 5:08 PM IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने अपने पूरे चुनावी कैम्पेन को अब पूरी तरह से पूर्ण राज्य के मुद्दे पर केंद्रित कर दिया है. अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर भाजपा द्वारा 2014 में किए गए वादे से जुड़ा मेनिफेस्टो जलाने जा रहे हैं.

भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से तो पूर्ण राज्य को लेकर दावे, वादे कर ही रही है. इस मुद्दे पर अपनी विरोधी पार्टियों को भी कठघरे में खड़ा कर रही है. पूर्व में कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा पूर्ण राज्य को लेकर किए गए वादों को हथियार बनाकर आम आदमी पार्टी उन्हीं पर वार कर रही है. इसी क्रम में अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को भाजपा का मेनिफेस्टो जलाएंगे.

बीजेपी के मेनिफेस्टो में फोकस था पूर्ण राज्य
2014 में भाजपा की तरफ से दिल्ली से जुड़ा एक स्पेशल मेनिफेस्टो जारी किया गया था, जो मुख्य रूप से पूर्ण राज्य के मुद्दे पर फोकस था. आम आदमी पार्टी अब अपने पूर्ण राज्य के आंदोलन को गति देने के लिए उस मेनिफेस्टो का सहारा ले रही है. पूरी दिल्ली में पार्टी के नेता उस मेनिफेस्टो को जलाकर पूर्ण राज्य के मुद्दे पर भाजपा की वादाखिलाफी का विरोध करेंगे.

भाजपा ने जनता के साथ किया धोखा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है. उनके प्रदेश अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया है कि अब वे इस मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो में शामिल नहीं करेंगे. आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया है.

गोपाल राय ने बताया कि पूर्ण राज्य को लेकर अब हम दूसरे फेज का कैम्पेन शुरू कर रहे हैं. इसके अंतर्गत बुधवार को पार्टी संयोजक गोपाल राय पार्टी कार्यालय में भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे. उसके बाद15 मार्च को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में विधायक और विधानसभा अध्यक्ष तथा 17 मार्च को सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष और काउंसलर भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे.

Intro:आम आदमी पार्टी ने अपने पूरे चुनावी कैम्पेन को अब पूरी तरह से पूर्ण राज्य के मुद्दे पर केंद्रित कर दिया है। अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर भाजपा द्वारा 2014 में किए गए वादे से जुड़ा मेनिफेस्टो जलाने जा रहे हैं।

Body:आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से तो पूर्ण राज्य को लेकर दावे, वादे कर ही रही है, इस मुद्दे पर अपनी विरोधी पार्टियों को भी कठघरे में खड़ा कर रही है। पूर्व में कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा पूर्ण राज्य को लेकर किए गए वादों को हथियार बनाकर आम आदमी पार्टी उन्हीं पर वार कर रही है। इसी क्रम में अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल कल भाजपा का मेनिफेस्टो जलाएंगे।

2014 में भाजपा की तरफ से दिल्ली से जुड़ा एक स्पेशल मेनिफेस्टो जारी किया गया था, जो मुख्य रूप से पूर्ण राज्य के मुद्दे पर फोकस था। आम आदमी पार्टी अब अपने पूर्ण राज्य के आंदोलन को गति देने के लिए उस मेनिफेस्टो का सहारा ले रही है। पूरी दिल्ली में पार्टी के नेता।उस मेनिफेस्टो को जलाकर पूर्ण राज्य के मुद्दे पर भाजपा की वादाखिलाफी का विरोध करेंगे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया है कि अब वे इस मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो में शामिल नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया है।

गोपाल राय ने बताया कि पूर्ण राज्य को लेकर अब हम दूसरे फेज का कैम्पेन शुरू कर रहे हैं। इसके अंतर्गत बुधवार को पार्टी संयोजक गोपाल राय पार्टी कार्यालय में भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे। उसके बाद, 15 मार्च को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में विधायक और विधानसभा अध्यक्ष तथा 17 मार्च को सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष और काउंसलर भाजपा का 2014 का स्पेशल मेनिफेस्टो जलाएंगे।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.